Author: admin

लखनऊ 27 फरवरी। उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले बसपा और सपा के बीच मतदाताओं में पैठ बनाने की जंग तेज हो रही है। कांशीराम जयंती पर सपा के प्रस्तावित पीडीए दिवस की तैयारी पर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को तीखा हमला बोला। बसपा सुप्रीमो ने इसे समाजवादी पार्टी की राजनीतिक नाटकबाजी बताया और एक्स पर लिखा, ‘सपा का चाल, चरित्र और चेहरा हमेशा से दलित, अन्य पिछड़ा वर्ग, बसपा विरोधी और बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों के अपमान-तिरस्कार का रहा है, इस बारे में इनका पीडीए भी अच्छी तरह से…

Read More

नई दिल्ली 27 फरवरी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि डिजिटल मंचों को उन पर प्रसारित किए जाने वाले कंटेंट की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों और नागरिकों की ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करना इन मंचों का दायित्व है। वैष्णव गुरुवार को डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के बदलते दौर में बच्चों और नागरिकों की ऑनलाइन सुरक्षा मंचों को करनी होगी। वैष्णव ने आगाह करते हुए कहा कि इसका पालन नहीं करने पर संबंधित मंच जवाबदेह होंगे। उन्होंने अपील की कि डिजिटल मंच मानव समाज…

Read More

होली का त्योहार लगभग आ ही चुका है और इसके हुड़दंग में कुछ लोग कितनी गंदगी मचाते हैं वह भी किसी से छुपा नहीं है कई जगहों पर तो आने जाने वाले लोगों पर नाली की कीचड़ और गंदगी से युक्त खाली बोरी या टाट फेंककर बदतमीजी की जाती है यह पता होने के बावजूद भी शहर में जहां देखों वहां ज्यादातर इलाकों में पहले तो नाले नालियो की सफाई ही नहीं होती अगर कहीं हो भी गयी तो समय रहते गंदगी जो उनसे निकलती है उसे उठाने की व्यवस्था नहीं हो पाती ऐसा शहर के नागरिकों का स्पष्ट रूप…

Read More

प्रयागराज में गंगा स्नान को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से उत्पन्न हुआ विवाद कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व में खबर पढ़ी कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। तो कांग्रेस द्वारा इसके खिलाफ प्रदर्शन किए गए। इस श्रृंखला में अब क्रांति सेना भी सड़कों पर उतर आई है। कांग्रेस और क्रांति सेना दोनों का कहना है कि यह शंकराचार्य को बदनाम किए जाने का प्रयास है। दूसरी तरफ प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मामले में यौन उत्पीड़न का मामला नाबालिग बच्चों के मेडिकल में साफ होने का दावा बीते बुधवार को यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने…

Read More

अभी तक आयकर आदि के पड़ने वाले छापों को लेकर विपक्षी दल और पीड़ित के समर्थक ही आरोप प्रत्यारोप किया करते थे। इस मामले में भी बसपा सुप्रीमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी द्वारा बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर मारे गए छापों की निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया है। और अन्य विपक्षी दलों ने भी इस कार्रवाई की निंदा की है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि पहली बार प्रदेश सरकार के किसी मंत्री द्वारा ऐसी कार्रवाई का विरोध किया गया है। योगी आदित्यनाथ की सरकार में शामिल दिनेश प्रताप सिंह…

Read More

मुंबई, 26 फरवरी। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। गत दिवस आधिकारिक सूत्रों के अनुसार केंद्रीय जांच एजेंसी ने मुंबई के पॉश इलाके में स्थित उनके आलीशान घर एबोड को कुर्क कर लिया है। यह कार्रवाई वित्तीय जांच एजेंसियों के कड़े रुख को दर्शाती है और कॉर्पाेरेट जगत के लिए एक बड़ा घटनाक्रम है।प्रवर्तन निदेशालय ने रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के मुंबई स्थित बंगले ‘एबोड’ को अटैच यानी जब्त कर लिया है। इसकी कीमत करीब 3,716 करोड़…

Read More

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा ओटीटी प्लेटफार्म पर अश्लील कंटेट परोसने पर लिया गया सख्त निर्णय जनहित का तो है ही इससे केंद्र सरकार की छवि में भी सुधार होगा। बीते मंगलवार को सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम २०२१ की धारा ६९ ए के तहत कार्रवाई करते हुए जो सरकार को विभिन्न कारणों से ऑनलाइन कंटेट को ब्लॉक करने का अधिकार देती है के तहत कार्रवाई करते हुए कोयल , डिजी मूवीप्लेक्स, फील और जुगनू नाम के पांच ओटीटी प्लेटफार्म को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है। सरकार द्वारा अश्लीलता विरोधी कानून के तहत इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को ओटीटो प्लेटफार्म को…

Read More

नई दिल्ली/न्यूयार्क, 26 फरवरी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सनसनीखेज दावा किया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की जान उन्होंने ही बचाई है। वह ऑपरेशन सिंदूर में मारे जा सकते थे। इतना ही नहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गत दिवस एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच कथित युद्धविराम का श्रेय लेते हुए सांसदों को अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में कहा कि उनके हस्तक्षेप से दोनों देशों के बीच संभावित परमाणु संघर्ष टल गया है।अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि स्थिति परमाणु युद्ध में तब्दील हो सकती थी। ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच…

Read More

जयपुर, 26 फरवरी। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव करते हुए स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों में चुनाव लड़ने के लिए दशकों पुराने ‘दो बच्चों के नियम’ को समाप्त करने की मंजूरी दे दी है। गत दिवस मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।तत्कालीन शेखावत सरकार ने दो से अधिक बच्चों के माता-पिता के चुनाव लड़ने पर रोक लगाई थी। दो बच्चों की बाध्यता समाप्त करने को लेकर मंत्रिमंडल में फैसले के बाद अब विधानसभा के वर्तमान सत्र में राजस्थान पंचायतीराज संशोधन विधेयक और राजस्थान…

Read More

पटना, 26 फरवरी। बिहार बजट सत्र के 17वें दिन विधानसभा परिसर में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर से नीतीश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं, लेकिन न मुख्यमंत्री और न ही उपमुख्यमंत्री इसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं और सरकार का अपराधियों पर कोई इकबाल नहीं रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को सरकारी संरक्षण प्राप्त है और वे खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More