मेरठ, 24 जुलाई (प्र)। दिल्ली रोड स्थित श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर सूर्या पैलेस में आयोजित सिद्धचक्र महामंडल विधान के तीसरे दिन की पूजा का शुभारंभ भगवान चंद्रप्रभु के अभिषेक एवं विशेष पूजन अर्चन के साथ हुआ। मंडल पर 128 अर्घ्य समर्पित किए। विधानाचार्य पंडित प्रमोद शास्त्री ने भगवान नेमिनाथ के वैराग्य की कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि पशुओं की पीड़ा देखकर भगवान नेमिनाथ के मन में वैराग्य उत्पन्न हुआ।
उन्होंने संसार का त्याग कर मोक्षमार्ग अपनाया। इसी प्रसंग के कारण श्रावण मास में शुभ मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इस अवसर पर संगीतकार दीपेश ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने सोनागिर के मंदिरों में सोना बरसता है सदा भजन प्रस्तुत किया। जिस पर कार्यक्रम में विरेंद्र कुमार जैन, प्रदीप जैन, श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। राकेश जैन, विशाल जैन, सीमा जैन, सुधा जैन, सौधर्म इंद्र नवीन जैन ने सभी इंद्रगण के साथ मुकेश जैन रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

