Author: admin

मुंबई, 26 फरवरी। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने दिल्ली हाई कोर्ट से अपने पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा को लेकर बड़ी जीत हासिल की है। कोर्ट ने कई ऑनलाइन प्लेटफार्म्स और एआई सेवाओं को काजोल का नाम, छवि, और आवाज बिना अनुमति के इस्तेमाल करने पर रोक लगाई है। इसमें प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और एआई सर्विसेज शामिल हैं। गत 20 फरवरी 2026 को दिल्ली हाई कोर्ट ने काजोल के पक्ष में फैसला सुनाया और उनके पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की। काजोल ने कई ऑनलाइन प्लेटफार्म्स के खिलाफ मुकदमा दायर किया था, जिनमें प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट्स जैसे अमेजन,…

Read More

प्रयागराज 26 फरवरी। उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पति के मेंटनेंस मामले पर दायर याचिका पर सुनवाई के क्रम में बड़ा आदेश जारी किया है। हाई कोर्ट ने मेंटेनेंस केस में पत्नी के कथित एडल्टरी (गैर मर्द के साथ बातचीत) के सबूत के तौर पर व्हाट्सएप चैट रिकॉर्ड पेश करने की अनुमति दे दी है। हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें चैट को स्वीकार करने से इनकार कर दिया गया था। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने न तो सामग्री की जांच की और न ही एडल्टरी के…

Read More

नई दिल्ली 26 फरवरी। सरकार ने नए आयकर अधिनियम, 2025 के तहत मसौदा आयकर नियम और फॉर्म जारी किए हैं। इसमें किराया भत्ते (एचआरए) के दावों में पारदर्शिता बढ़ाने, विदेशी आय पर कर क्रेडिट के दावों की कड़ी जांच और आडिट की जिम्मेदारी बढ़ाने का प्रस्ताव शामिल है। सभी हितधारकों से मिली सलाह के आधार पर अंतिम नियम और फार्म अगले महीने अधिसूचित किए जाएंगे। यह कानून एक अप्रैल 2026 से लागू होगा. नियमों के मसौदे के मुताबिक, नए फॉर्म 124 में करदाता को यह बताना होगा कि वह जिस मकान मालिक को किराया दे रहा है, उससे उनका कोई…

Read More

नई दिल्ली, 26 फरवरी। दिग्गज अमेरिकी टेक एंटरप्रेन्योर और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधों को लेकर गेट्स फाउंडेशन के स्टाफ से माफी मांगी है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर ने एक टाउन हॉल मीटिंग में माना कि एपस्टीन के साथ उनका रिश्ता एक बहुत बड़ी गलती थी। उन्होंने कहा कि इससे इस समाज सेवा करने वाले संगठन की रेप्युटेशन पर शक पैदा हुआ है।टाउन हॉल मीटिंग में गेट्स ने स्वीकार किया कि एपस्टीन के साथ उनका रिश्ता ‘बहुत बड़ी गलती’ थी, जिससे दुनिया…

Read More

सहारनपुर, 26 फरवरी। बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे बनकर लगभग तैयार हो चुका है और जल्द ही मार्च में वाहनों के फर्राटा भरने का इंतजार खत्म होने वाला है। फिलहाल एक्सप्रेस-वे पर फिनिशिंग टच दिया जा रहा है। लाइटिंग, पेंटिंग, साइन बोर्ड, डिवाइडर मार्किंग और सुरक्षा संबंधी उपकरणों की स्थापना का काम तेजी से चल रहा है। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार, फिनिशिंग टच चल रहा है। जल्द ही एक्सप्रेस-वे ट्रायल के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि अभी से ही एक्सप्रेसवे पर वाहन दौड़ना शुरू हो गए हैं जिन्हें रोकने के लिए बागपत से लाखनौर वाले फेज में कुछ स्थानों पर अस्थाई…

Read More

मुरैना/धार, 26 फरवरी। मुरैना जिले के बानमोर कस्बे में सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 10वीं बोर्ड परीक्षा देने आई एक छात्रा अचानक परीक्षा केंद्र पर बेहोश होकर गिर पड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई।मध्य प्रदेश के मुरैना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छात्रा की 10वीं का पेपर देते वक्त अचानक तबीयत बिगड़ी, शिक्षक उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना जिले के बानमोर के पंडित नेहरू कॉलेज भाग-2 एग्जाम सेंटर की है। गत दिवस 10वीं…

Read More

नजीबाबाद, 26 फरवरी। शिक्षक ने अपने ही स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ने वाली छात्रा को पशुशाला ले जाकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बालिका की हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता लगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी शिक्षक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं थाने पहुंची एक अन्य महिला ने भी अपनी पुत्री के साथ शिक्षक द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाया।नगर के मोहल्ला जाब्तागंज निवासी अंशुल कुमार पड़ोस के एक स्कूल में पढ़ाता है। जाब्तागंज निवासी कक्षा तीन की छात्रा के पिता ने शिक्षक के खिलाफ नौ वर्षीय पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म…

Read More

लखनऊ, 26 फरवरी। राजधानी एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। योगी, आध्यात्मिक गुरु और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु पहली बार एक मार्च को मान्यवर कांशीराम स्मृति उपवन में भव्य महा-सत्संग का संचालन करेंगे। इस विशेष सत्संग में आठ हजार से अधिक साधकों के शामिल होने की उम्मीद है। यह विशेष कार्यक्रम उन साधकों के लिए है जिन्होंने इनर इंजीनियरिंग कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के साथ शांभवी महामुद्रा क्रिया में दीक्षा प्राप्त की है। इसे प्रदेश में सद्गुरु के साथ होने वाले सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजनों में गिना जा रहा है।इस विशाल सत्संग की तैयारियां…

Read More

लखनऊ, 26 फरवरी। बहुजन समाज पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बड़ा राजनीतिक संकेत देते हुए जालौन की माधौगढ़ सीट से आशीष पांडे को अपना पहला उम्मीदवार घोषित किया। बसपा प्रमुख मायावती का यह फैसला सिर्फ एक टिकट नहीं, बल्कि ब्राह्मण वोट बैंक को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि आशीष पांडे पहले भी एक बड़े विवाद के चलते राष्ट्रीय सुर्खियों में रह चुके हैं, लेकिन अब वे पार्टी के “ब्राह्मण चेहरा” बनकर उभरे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि कौन हैं आशीष पांडे, क्यों खास हैं…

Read More

मुजफ्फरनगर 26 फरवरी। नगर कोतवाली पुलिस ने मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्टेट हाईवे पर रोहाना टोल प्लाजा पर रिफ्लेक्टर लगाकर वाहन चालकों से ठगी करने वाले गिरोह को पकड़ा है। आरोपित स्वयं को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( एनएचएआइ) के परिवहन विभाग के अफसर बताकर लोगों से ठगी करते थे। बस और ट्रकों पर प्रति रिफ्लेक्टर 400 रुपये, कार एवं हल्के वाहनों से 200 रुपये वसूलते थे। गिरोह एक साल से सक्रिय था। 22 फरवरी को सहारनपुर में भी ठगी की थी। बुधवार को पुलिस लाइन के सभागार में हुई पत्रकार वार्ता में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि मंगलवार…

Read More