रुद्रप्रयाग 28 फरवरी। प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर में आगामी यात्रा सीजन को लेकर कूड़ा निस्तारण की व्यापक और वैज्ञानिक व्यवस्था की जा रही है। संवेदनशील हिमालयी पारिस्थितिकी को ध्यान में रखते हुए इस बार नगर पंचायत द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आधुनिक मशीनों को लगाया जाएगा। गत वर्ष केदारनाथ यात्रा के दौरान 21.4 मीट्रिक टन (एमटी) ठोस कचरा उत्पन्न हुआ था। इसमें से 12.1 जैविक (गीला) कचरे को स्थानीय स्तर पर जमीन में दबाकर निस्तारित किया गया, जबकि प्लास्टिक एवं अन्य अजैविक कचरे को एकत्रित कर सोनप्रयाग और रुद्रप्रयाग लाया गया। वहां पृथक्करण के बाद कंपोजिंग एवं डंपिंग की प्रक्रिया…
Author: admin
मुरादाबाद, 28 फरवरी (जा)। मुरादाबाद के फेमस बेकर्स के संचालक मोहम्मद असद (62) की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब वह नमाज पढ़ने जा रहे थे। कत्ल का आरोप मृतक के साले मोहम्मद जफर पर लगा है। वह हिस्ट्रीशीटर भी है। जांच में हत्या की वजह 10 लाख रुपये की रंगदारी न देना सामने आ रही है। रोजा इफ्तारी के बाद अपने बड़े साले के साथ मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे जज के पिता व बेकरी संचालक मोहम्मद असद की उनके ही हिस्ट्रीशीटर साले ने गोली मारकर हत्या कर दी।…
लखनऊ, 28 फरवरी (भा)। राजधानी लखनऊ के दो युवा पत्रकार स्वर्गीय विधि सिंह और स्वर्गीय मोहम्मद इरफान को गत दिवस यू.पी. प्रेस क्लब में आयोजित शोक सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में पत्रकारों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए और दिवंगत पत्रकारों की खबरों में ईमानदारी, सादा जीवन शैली और समर्पण भाव को याद किया।वक्ताओं ने उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। सभा में अधिकांश वक्ताओं ने सरकार से आग्रह किया कि दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को समुचित आर्थिक सहायता…
वाराणसी, 28 फरवरी (जन)। दुनिया के सबसे पुराने जीवित शहरों में से एक वाराणसी, जिसे बनारस या काशी भी कहा जाता है, हिंदुओं का प्रमुख तीर्थस्थल है। उप्र में गंगा के तट पर स्थित वाराणसी एक पवित्र और ऐतिहासिक शहर है, जिसे शिव नगरी भी कहा जाता है। बनारस अपने प्रसिद्ध ‘काशी विश्वनाथ मंदिर’ के साथ सुबह-शाम की भव्य और पारंपरिक तरीके से की जाने वाली गंगा आरती के लिए जाना जाता है। यह शहर ज्ञान, आध्यात्मिकता, संगीत, संस्कृति और कला के केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है, जो अपने घाटों, साड़ियों और पान के लिए भी विश्वभर में जाना…
नई दिल्ली 28 फरवरी। सोने पर अब लोग खूब ऋण ले रहे हैं। दिसंबर में समाप्त वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में पर्सनल लोन को पीछे छोड़ते हुए यह आवास के बाद अब दूसरा सबसे बड़ा खुदरा ऋण खंड बन गया है। दिसंबर 2025 तक सोने पर ऋण का पोर्टफोलियो 16.2 लाख करोड़ रुपये था, जबकि पर्सनल लोन का पोर्टफोलियो 15.9 लाख करोड़ रुपये रहा। दूसरी ओर इस अवधि में आवास ऋण का पोर्टफोलियो लगभग 43 लाख करोड़ रुपये के साथ सबसे बड़ा खंड बना रहा। मैक्वेरी कैपिटल के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही से…
नई दिल्ली, 28 फरवरी (अम)। भारत ने निजी खपत बढ़ाने की रफ्तार के मामले में अमेरिका, चीन और जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है। उम्मीद है कि देश 2026 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार बन जाएगा। डेलॉय इंडिया ने रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर गत दिवस जारी एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत में निजी खपत 2013 के एक लाख करोड़ डॉलर से दोगुना होकर 2024 में 2.1 लाख करोड़ डॉलर पहुंच जाएगी। ये आंकड़े बताते हैं कि देश में निजी खपत हर साल 7.2 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से बढ़ रही है और…
लखनऊ 28 फरवरी। बहुचर्चित शाइन सिटी घोटाले के मुख्य आरोपित और समूह के निदेशक राशिद नसीम को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में गिरफ्तार कर लिया गया है। विदेश मंत्रालय ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। भगोड़ा आर्थिक अपराधी राशिद पर निवेशकों के लगभग 1050 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर आरोपित को गिरफ्तार कर भारत भेजने के लिए केंद्र ने यूएई को अंतिम प्रत्यर्पण डोजियर सौंपा था। राशिद ने शाइन सिटी समूह के नाम पर निवेशकों को जमीन, रिहायशी प्लाट और ऊंचे रिटर्न का झांसा देकर कई फर्जी निवेश योजनाएं शुरू की थीं। इन…
सहारनपुर 28 फरवरी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर एशिया के सबसे लंबे वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर पर सफर का रोमांच जेब पर भी थोड़ा भारी पड़ेगा। कार से सफर के लिए 145 रुपये टोल टैक्स चुकाना होगा। हालांकि रात्रि 12 बजे से पहले वापसी में आधा टोल देय होगा। सालाना पास धारकों के लिए 15 रुपये खर्च आएगा। बसों-ट्रकों व बड़े वाहनों के लिए 495 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने होली से पूर्व ही एक्सप्रेसवे पर गणेशपुर में बने टोल प्लाजा को चालू करने की तैयारी तेज कर दी हैं। चार फेज में तैयार…
2014 में इंस्टाग्राम से जुड़कर महत्वपूर्ण घोषणाएं सोशल मीडिया से करने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी वर्तमान में इंस्टाग्राम पर १०० मिलियन फॉलावर्स का आंकड़ा पार कर दुनिया के समकक्ष नेताओं में पहले नंबर पर पहुंच गए है। यह उपलब्धि देशवासियों के गौरव की बात है कि भारतीय प्रधानमंत्री सोशल मीडिया क्षेत्र में प्रमुख स्थान पर विराजमान हो गए और वो भी ऐसी परिस्थितियों में जब कुछ हीनभावना से ग्रस्त और सोशल मीडिया को कुछ लोगों द्वारा कोसा जा रहा हो। स्मरण रहे कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ४३.२ मिलियन के साथ दूसरे स्थान पर इंडोनेशिया के…
नदियों की सफाई और पुराने स्वच्छ रूप में लाने के लिए देशभर में जितने प्रयास हो रहे हैं मुझे लगता है कि ज्यो ज्यो दवा की मर्ज बढ़ता ही गया कहावत के समान नदी प्रेमियों और सरकार व आम आदमी की यह भावना मुझे लगता है पिछले कई दशक से सिरे नहीं चढ़ पा रही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा नदियों की स्वच्छता और संरक्षण के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं तो जल प्रेमी संगठनों द्वारा भी इस बारे में की जा रही कोशिशें कम नहीं है। मगर हमारी यह कोशिश कामयाब क्यों नहीं…
