Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला आयोग की सदस्यों ने किया औचक निरीक्षण, सर्किट हाउस में की महिला जनसुनवाई
    • CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri
    • KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश
    • घुसपैठियों और भगोड़े अपराधियों पर अब होगी डबल स्ट्राइक! अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को दिये सख्त निर्देश
    • 2027 Goa Election में E20 Petrol बना मुद्दा! Kejriwal का ऐलान– हमारी सरकार बनी तो 5 दिन में करेंगे बैन
    • गंगा एक्सप्रेस-वे अब यूपी और उत्तराखंड दोनों चुनावी राज्यों को जोड़ेगा
    • 35 साल पहले कश्मीरी पंडितों के महिलाओं-बच्चों समेत 23 का हुआ था नरसंहार, फिर जांच शुरू
    • भारतीय फैशन का चीन में जलवा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मैं न होता तो पाकिस्तानी पीएम मारे जाते : ट्रंप
    देश

    मैं न होता तो पाकिस्तानी पीएम मारे जाते : ट्रंप

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 26, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली/न्यूयार्क, 26 फरवरी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सनसनीखेज दावा किया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की जान उन्होंने ही बचाई है। वह ऑपरेशन सिंदूर में मारे जा सकते थे। इतना ही नहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गत दिवस एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच कथित युद्धविराम का श्रेय लेते हुए सांसदों को अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में कहा कि उनके हस्तक्षेप से दोनों देशों के बीच संभावित परमाणु संघर्ष टल गया है।
    अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि स्थिति परमाणु युद्ध में तब्दील हो सकती थी। ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच परमाणु युद्ध छिड़ जाता। अगर मैंने हस्तक्षेप न किया होता तो इस युद्ध में 3 करोड़ लोग मारे जाते। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री (शहबाज शरीफ) ने ऐसा मुझे कहा था।
    पिछले हफ्ते की शुरुआत में भी ट्रंप ने अपना दावा दोहराया कि उन्होंने मई 2025 के भारत और पाकिस्तान संघर्ष को रुकवाया था। बोर्ड ऑफ पीस इवेंट में बोलते हुए यूएस प्रेसिडेंट डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कथित तौर पर भारत और पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अगर वे अपने मतभेद नहीं सुलझाते हैं तो ट्रेड बातचीत रोक दी जाएगी।
    हाल के महीनों में ट्रंप ने 80 से ज़्यादा बार दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष रोकने वाले वो ही थे। उन्होंने अलग-अलग मौकों पर संघर्ष के दौरान गिराए गए जेट विमानों के बारे में अलग-अलग आंकड़े भी दिए हैं। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वे अपनी बात में किस पक्ष के एयरक्राफ़्ट की बात कर रहे थे।
    अमेरिकी राष्ट्रपति कहते आए हैं कि उस समय हालात बेहद गंभीर थे और उनकी पहल से ये बड़ा टकराव टल गया। हालांकि, भारत हमेशा से उनके दावे को पूरी तरह खारिज करता आया है। विदेश मंत्रालय ने भी साफ कहा था कि किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से शत्रुता नहीं रोकी गई और यह फैसला दोनों पड़ोसी देशों के डीजीएमओ स्तर पर बात करने के बाद लिया गया था।

    Desh Had I not been there New Delhi Pakistani PM would have been killed : Trump tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    महिला आयोग की सदस्यों ने किया औचक निरीक्षण, सर्किट हाउस में की महिला जनसुनवाई

    August 26, 2026

    CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri

    August 25, 2026

    KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.