कोई उपलब्धि और काबलियत किसी को शिष्य बनाने की पूर्ण रूप से ना होने के बाद भी कुछ लोग जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हो सकते है अपने आप को श्रेष्ठ दर्शाने हेतु समय असमय लम्बी लम्बी हाकने और पूर्ण रूप से कुछ पता न होने के बाद भी बड़ी बड़ी बात करने की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाते है। ऐसा क्यों है यह तो वहीं जाने। लेकिन सबको बोलते या लिखते अथवा कुछ करते समय भले ही दूसरे के सामने कुछ भी करते हो मगर उस समय अपने आपको अपनी असलियत जानकर कुछ बोलना और लिखना…
Author: admin
मथुरा 17 जनवरी। उत्तर प्रदेश सरकार आगामी 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में ‘लाइट्स ऑफ-अलर्ट ऑन’ मॉक ड्रिल आयोजित करने जा रही है. प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ होने वाले इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों और आपदा प्रबंधन के प्रति नागरिकों को जागरूक करना है. इसे लेकर मथुरा कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं नागरिक सुरक्षा नियंत्रक सीपी सिंह की अध्यक्षता में सभी संबंधित विभागों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों, विशेषकर हवाई हमलों या युद्ध जैसी…
लखनऊ, 17 जनवरी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राजनीतिक दल नहीं है। वह खुद को प्रोफेशनल रूप से चलाती है। प्रोफेशनल राजनीति करती है। एजेंसियां लगाकर दूसरे दलों का डाटा चोरी करा रही है। भाजपा को हराने के लिए डाटा के साथ उसी के तरीके की तैयारी करनी होगी और चुनाव लड़ना होगा। अखिलेश शुक्रवार को उड़ीसा के दो दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे। उन्होंने वहां पर कहा कि भाजपा का एजेंडा कम्युनल है। भाजपा घोषणापत्र के वादे को पूरा न कर पाने व राजनीतिक रूप से कमजोर होने पर और सांप्रदायिक हो जाती है। अखिलेश…
संभल 17 जनवरी। संभल पुलिस ने व्यापारी से लाखों रुपये की ठगी कर चावल से भरा ट्रक बेचने के आरोप में मेरठ निवासी दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 10.30 लाख रुपये नकद और ट्रक का ट्राला बरामद किया है। इस मामले में मुजफ्फरनगर का एक अन्य आरोपी अभी फरार है। यह खुलासा शुक्रवार शाम 4 बजे जनपद संभल की पुलिस लाइन बहजोई में किया गया। एएसपी (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा और बहजोई सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने घटना की जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा गांव निवासी…
नई दिल्ली 17 जनवरी। सीबीआई ने पंजाब एंड सिंध बैंक के एक शाखा प्रबंधक और 18 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन पर साइबर अपराध और अन्य अवैध गतिविधियों से अर्जित 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि को छिपाने और हेराफेरी करने के लिए फर्जी खाते खोलने का आरोप है। एजेंसी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर कार्रवाई की है, जिसमें फर्जी दस्तावेजों का उपयोग कर फर्जी कंपनियों के नाम पर खोले गए 13 खाते उजागर हुए हैं। सीबीआई ने पाया कि कई व्यक्तियों ने राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित बैंक की सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाखा…
बिजनौर 17 जनवरी। लोग अपने पालतु कुत्तों को जान से ज्यादा चाहते हैं लेकिन कोई निष्ठुर आदमी अपने कुत्ते को एसडीएम के सरकारी आवास में बांध गया। सुबह एसडीएम ने घर के गेट के बाहर झांका तो वहां जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता बंधा हुआ था। उन्होंने आसपास तलाश कराई तो कोई नहीं था। उन्होंने कुत्ते को वहां बांधने वाले की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगलवाने शुरू कराए हैं। साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप पर भी कुत्ते के फोटो शेयर किए हैं। कुत्ते को पीने के लिए दूध भी दिया है। एसडीएम रितु चौधरी का आवास मंडावर रोड पर एसपी…
बिजनौर, 17 जनवरी। नगीना क्षेत्र के ग्राम नंदपुर खुर्द में प्राचीन सिद्ध पीठ नंदलाल देवता मंदिर में पांचवें दिन शुक्रवार को भी आधा घंटे तक कुत्ते ने दुर्गा मां के चक्कर लगाए। अब लोगों ने उसकी भी पूजा करनी शुरू कर दी है। वहीं डॉक्टरों की टीम ने कुत्ते का परीक्षण किया। इसके अलावा, दिल्ली से एनजीओ की टीम भी आई, जिसने कुत्ते की जांच की। नगीना बढ़ापुर मार्ग स्थित ग्राम नन्दपुर खुर्द में गत सोमवार से एक कुत्ता हनुमान जी की मूर्ति के चक्कर लगा रहा था। मंगलवार को भी लगातार चक्कर लगाता देख लोगों ने कुत्ते की पूजा…
नई दिल्ली 17 जनवरी। केंद्र सरकार ने 242 अवैध सट्टेबाजी और जुआ वेबसाइटों को शुक्रवार को ब्लॉक कर दिया। सूत्रों ने दावा किया कि सरकार का फैसला सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम है। पिछले साल अगस्त में रियल मनी गेमिंग ऐप पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद ये कार्रवाई की गई है। सरकार ने 7800 से अधिक अवैध सट्टेबाजी और जुआ वेबसाइटों को हटाया है। ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम के पारित होने के बाद प्रवर्तन कार्रवाइयों में तेजी दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई उपयोगकर्ताओं, विशेषकर युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी एवं…
नई दिल्ली 17 जनवरी। अगर आप कार या अपने वाहन से सफर करते हैं और अक्सर स्टेट या नेशनल हाई-वे पर टोल प्लाजा से गुजरते हैं तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, 1 अप्रैल से Toll Tax भरने का तरीका पूरी तरह डिजिटल होने जा रहा है. केंद्र सरकार ने अब टोल प्लाजा पर नकद लेन-देन को पूरी तरह रोकने का फैसला किया है. इसका साफ मतलब है कि आने वाले दिनों में अगर आपके पास फास्टैग और यूपीआई नहीं है तो आप Toll नहीं पार कर पाएंगे. 1 अप्रैल से देश के सभी टोल प्लाजा कैशलेस हो जाएंगे।…
हरिद्वार, 16 जनवरी। हरिद्वार हरकी पैड़ी पर जगह-जगह बोर्ड लगा दिए गए हैं, जिसमें स्पष्ट लिख दिया गया कि अहिंदू का प्रवेश पूरी तरह निषेध है। इसके अलावा तीर्थस्थल की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए हरकी पैड़ी और मालवीय द्वीप क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है। किसी भी प्रकार के फिल्मी गानों पर फिल्म और रील बनाना भी पूर्णतरू वर्जित है। श्रीगंगा सभा ने इस प्रकार से रील्स आदि सोशल मीडिया पर वायरल करने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है। कुछ दिन पहले हरकी पैड़ी क्षेत्र में बनाया गया एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने के…
