Author: admin

प्रयागराज 24 फरवरी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है. गिरफ्तारी से बचने के लिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की. अधिवक्ता राजर्षि गुप्ता, सुधांशु कुमार और श्री प्रकाश के जरिए याचिका दाखिल की गई है, जिस पर जल्द सुनवाई हो सकती है. बताते चले कि तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी ने 173 (4) के तहत जिला कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. जिस पर एडीजे रेप एंड पॉक्सो स्पेशल कोर्ट विनोद कुमार चौरसिया ने झूंसी पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना का…

Read More

नई दिल्ली 24 फरवरी। अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (सीएआईटी) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने रविवार को कहा कि आगामी होली के त्योहार से इस वर्ष पूरे भारत में 80,000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ये पिछले वर्ष के अनुमानित 60,000 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने की अपील के कारण इस होली पर बाजारों में भारत में बने उत्पादों का दबदबा है। भारत में निर्मित हर्बल गुलाल, प्राकृतिक रंग, पिचकारी, गुब्बारे, पूजा सामग्री,…

Read More

रांची 24 फरवरी। झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम एयर एंबुलेंस हादसे में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई और सभी शव बरामद कर लिये गये हैं। मृतकों में दो पायलट कैप्टन विवेक एवं कैप्टन सबराजदीप, मरीज संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना देवी, भगीना ध्रुव कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता और एक पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा शामिल थे। चतरा एसपी सुमित अग्रवाल ने आज बताया कि देर रात तक सभी शव बरामद कर लिए गए। रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज प्रा. लि. की एयर एंबुलेंस कल शाम 7:11 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से…

Read More

नई दिल्ली 24 फरवरी। दुनिया के देशों के साथ भारत के संसदीय संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 64 से अधिक देशों के साथ संसदीय मैत्री समूहों का गठन किया है। इन समूहों में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के सांसद शामिल हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सांसदों को अपने विदेशी समकक्षों से सीधे बात करने का अवसर देना है। लोकसभा सचिवालय ने कहा है कि यह कदम इस बात का संकेत है कि भारत की संसद विश्व की विभिन्न संसदों के साथ प्रत्यक्ष और नियमित संवाद बढ़ाना चाहती है, ताकि पारंपरिक…

Read More

लखनऊ, 24 फरवरी। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को नए सत्र 2026-27 में समय से किताबें वितरित कराने की कवायद तेज हो गई है। इसके तहत कई जिलों में 80 फीसदी तक किताबों की आपूर्ति हो गई है। अब जिले में इसका टेंडर कर मार्च में वितरण सुनिश्चित किया जाना है। इसी क्रम में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा 26 फरवरी को बैठक कर विभागीय कार्यों की प्रगति जांचेंगे। इसमें प्रमुख रूप से सत्र 2026-27 में पाठ्य पुस्तकों की समय से आपूर्ति, आरटीई में प्रवेश व जिलावार फीस प्रतिपूर्ति के लिए…

Read More

प्रयागराज, 24 फरवरी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शादी का झूठा वादा कर एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही और चार्जशीट को रद्द करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने टिप्पणी की कि यदि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है, तो शादी का वादा शुरुआत से ही कपटपूर्ण माना जाएगा। यह आदेश न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना ने विपिन कुमार और तीन की याचिका खारिज करते हुए दिया है। याचियों के खिलाफ सहारनपुर के देवबंद स्थित अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मुकदमा लंबित है। मामले के तथ्यों के अनुसार पीड़िता ने…

Read More

लखनऊ, 24 फरवरी। आयुर्वेद में अब जल्द ही सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टोरेट ऑफ मेडिसिन (डीएम) की पढ़ाई होगी। अभी तक डीएम का कोर्स आयुर्वेद में नहीं था। ऐसे में सुपर स्पेशियलिटी कोर्स की शुरूआत जल्द ही आयुर्वेद में होगी। इससे डॉक्टरों को इलाज व शोध में काफी मदद मिलेगी। यह बातें बोर्ड ऑफ आयुर्वेद के डॉ. अल्लम प्रभु गोड्डा ने कहीं। मौका था गत दिवस आयुर्वेद कॉलेज में आयोजित आयुष हित धारक सम्मेलन का। इसमें नेशनल कमिशन फॉर इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन (एनसीआईएसएम) के अधिकारियों व प्रदेश के सभी आयुर्वेदिक एवं यूनानी कॉलेज के प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने भाग लिया।नई…

Read More

लखनऊ, 24 फरवरी। यूथ आइकान स्वामी विवेकानंद के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ दूसरे ऐसे व्यक्ति है जो “भगवा परिधान” में सनातन संस्कृति की विदेश में अलख जगा रहे हैं। पहली बार विदेश दौरे पर भगवा वस्त्र पहनकर जाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर दौरे में अपना परचम लहराया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन उत्तर प्रदेश को बड़ी निवेश सफलता मिली है। यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप ने प्रदेश में कुल 6650 करोड़ रुपये के निवेश के लिए तीन महत्वपूर्ण समझौता एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। ये निवेश ग्रुप हाउसिंग, लॉजिस्टिक्स पार्क और हाइपरस्केल डेटा सेंटर…

Read More

इलाहाबाद, 24 फरवरी। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने प्रतिबंध के बावजूद चीन से खतरनाक लहसुन जैसी चीजों के धड़ल्ले से देश में आने पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार के अधिवक्ता को 26 व 27 सितंबर 2024 को दिए गए विस्तृत आदेशों के तहत जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ ने यह आदेश स्थानीय अधिवक्ता मोतीलाल यादव की जनहित याचिका पर दिया।याची ने कहा वर्ष 2014 से ही खतरनाक रसायनों से युक्त इस लहसुन की बिक्री प्रतिबंधित है। इसके बावजूद बाजारों में चीन से आने वाला…

Read More

लखनऊ 24 फरवरी। उत्तर प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों को होली से पहले बड़ी सौगात दी है. योगी सरकार ने उनकी अधिकतम ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने का फैसला किया है. प्रदेश सरकार ने एडेड एवं परिषदीय सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की अधिकतम ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने पर सहमति दे दी है. इस फैसले से प्रदेश के करीब ढाई लाख से ज्यादा शिक्षकों और कर्मचारियों को सीधे तौर पर फायदा होगा. आपको बता दें, लंबे समय से इसकी मांग उठ रही थी. अब…

Read More