Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दी 17900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात
    • संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर निकाली कलशयात्रा
    • आपरेशन में लापरवाही का आरोप, नर्सिंग होम में हंगामा
    • सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर आवास विकास की दो टूक, सेटबैक छोड़ेंगे तभी मिलेगी दुकान
    • सहारनपुर में 13 जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली 17 अगस्त से नौ सितंबर तक
    • वैशाली कॉलोनी के नाले में मिले छह माह के मासूम के शव की हुई पहचान, सहारनपुर के गंगोह निवासी इमरान के बेटे का निकला
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»लखीमपुर खीरी में चोरों ने गोदाम की दीवार तोड़कर 108 सिलिंडर किए चोरी, 98 भरे और 10 थे खाली
    देश

    लखीमपुर खीरी में चोरों ने गोदाम की दीवार तोड़कर 108 सिलिंडर किए चोरी, 98 भरे और 10 थे खाली

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comApril 4, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखीमपुर खीरी 04 अप्रैल। लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र में शुक्रवार रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने करुणा गैस एजेंसी के गोदाम को निशाना बनाया और यहां से 108 एलपीजी सिलिंडर पार कर दिए। गैस एजेंसी संचालक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

    गांव राजापुर बेनी मोहम्मदी निवासी अमिष सिंह की पत्नी करुणा सिंह के नाम से मोहल्ला सिंघहिया दुधवा रोड स्थित गैस एजेंसी है, जिसका गोदाम मकनपुर रोड पर स्थित है। शुक्रवार की रात चोरों ने गोदाम को निशाना बनाया और दीवार तोड़कर अंदर घुस गए। शातिर चोरों ने गोदाम से 108 सिलिंडर चोरी कर लिए। एजेंसी संचालक के मुताबिक चोरी हुए सिलिंडरों में 98 भरे हुए और 10 खाली थे।

    घटना की जानकारी शनिवार की सुबह करीब सात बजे हुई। जब गोदाम कर्मचारी रितेश कुमार वहां पहुंचे। गोदाम की दीवार टूटी देख कर्मचारी के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना करुणा सिंह को दी। करुणा सिंह ने पलिया कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

    जिले में बीते कई दिनों से एलपीजी की किल्लत है, जिससे सिलिंडरों की कालाबाजारी बढ़ गई है। ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में सिलिंडरों की चोरी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। चोरों ने करुणा गैस एजेंसी के गोदाम की न सिर्फ दीवार तोड़ी बल्कि गेट भी तोड़ दिया। चोर 108 सिलिंडर ले गए हैं जो किसी वाहन बगैर जा पाना संभव नहीं है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक कर रही है।

    एक तरफ आम जनता रसोई गैस की आपूर्ति के लिए परेशान है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह की बड़ी चोरी ने पुलिस और गैस डीलर्स की नींद उड़ा दी है। फिलहाल करुणा सिंह ने कोतवाली पलिया में तहरीर देकर सिलिंडरों की जल्द बरामदगी की मांग की है।

    lakhimpur-kheri tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    पीएम मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दी 17900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात

    August 1, 2026

    संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर निकाली कलशयात्रा

    August 1, 2026

    आपरेशन में लापरवाही का आरोप, नर्सिंग होम में हंगामा

    August 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.