नयी दिल्ली, 04 अप्रैल (अम)। रोजमर्रा के उपभोग के उत्पाद बनाने वाली प्रमुख कंपनी इमामी ने गत दिवस कहा कि वह ‘एलोफ्रूट’ जूस बनाने वाली कंपनी ‘एक्सियोम आयुर्वेद’ में बाकी बची 73.5 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। यह सौदा लगभग 200 करोड़ रुपये का होने का अनुमान है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कहा कि उसने एक अप्रैल 2026 को इस हिस्सेदारी को खरीदने के लिए पक्का समझौता कर लिया है। यह सौदा अगले तीन महीनों में पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद एक्सियोम, इमामी की अनुषंगी कंपनी बन जाएगी।
इमामी ने 28 सितंबर, 2023 को एक्सियोम में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर पैकेटबंद जूस के कारोबार में कदम रखा था। ‘एलोफ्रूट’ के अलावा एक्सियोम के पास ‘मुक्ति गोल्ड’ ब्रांड के तहत सौंदर्य उत्पाद भी हैं।
इमामी के वाइस चेयरमैन और प्रबंध निदेशक हर्ष वर्धन अग्रवाल ने कहा कि एक्सियोम के पूरी तरह इमामी के दायरे में आने से तेजी से बढ़ते पेय पदार्थ क्षेत्र में हमारा औपचारिक प्रवेश होगा। एक्सियोम एक मुनाफे वाली कंपनी है और वित्त वर्ष 2025-26 में इसका कुल कारोबार करीब 180 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

