छपार/मुजफ्फरनगर, 04 अप्रैल (जा)। दो पुत्रियों से दुष्कर्म के आरोपित सौतेले पिता को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपित बड़ी बेटी से दुष्कर्म के मामले में पूर्व में भी जेल जा चुका है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, छोटी नाबालिग है। सीओ डा. रविशंकर मिश्र ने कहा कि गत देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक गांव में सौतेले पिता ने दो बेटियों के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने दोनों लड़कियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया और मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपित की तलाश में लगी थी। गत देर रात चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में जा रहे व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। घेराबंदी करने पर उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपित सोनू के पैर में गोली लगी। उसके पास से पुलिस ने तमंचा व एक कारतूस बरामद किया।
आरोपित ने बिहार निवासी शादीशुदा महिला से शादी की थी। पहली शादी से महिला की दो बेटी थीं। वर्ष 2023 में नाबालिग बड़ी पुत्री से आरोपित ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने उसे भेज दिया था। दो साल बाद वह हाल ही जेल से छूटा था। इस बीच पत्नी ने बड़ी बेटी की शादी कर दी थी। गत रात आरोपित ने मायके में रह रही बड़ी बेटी व छोटी बेटी से दुष्कर्म किया था।
Trending
- कैंट बोर्ड के लेखाकार राजेश जॉन निलंबित
- सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल” यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल
- Delhi Protest: छात्रों पर Police Action पर बिफरे Rahul Gandhi, Amit Shah को पत्र लिखकर पूछा- आदेश किसने दिया?
- कारगिल वीरों के नमन से लेकर साइंस में युवाओं के डंके तक… पढ़िए PM मोदी के ‘मन की बात’ की 5 बड़ी बातें
- ग्रेटर नोएडा की एल्डिको सोसायटी में टैंक की जहरीली गैस से दम घुटने से दो लोगों की मौत
- उच्च शिक्षा के शिक्षकों-कर्मियों को सीएम योगी का तोहफा, मिलेगा डेढ़ करोड़ का दुर्घटना बीमा कवर
- पत्नी ने गिफ्ट की थार, उसी में पति ने कर दी हत्या, फिर नहर में फेंकी लाश
- अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध रूप से बनी बहुमंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

