Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी
    • पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली
    • सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से मैदान में उतरेगी
    • 10वीं में फेल होने पर भागा बेटा 30 साल बाद घर लौटा, बूढ़े माता-पिता से मिलकर फूट-फूटकर रोया
    • श्रीलंका को भारतीय अंडर-19 टीम ने 211 रनों से हराया
    • Samsung AI स्मार्ट चश्मे लॉन्च, अब रियल टाइम में ट्रांसलेट होगी बातचीत
    • तलाक के एक महीने बाद ही मौनी रॉय को मिला नया ब्वॉयफ्रेंड
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कटिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर बवाल, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
    देश

    कटिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत पर बवाल, आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

    adminBy adminApril 4, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फलका (कटिहार) 04 अप्रैल। बिहार में कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत के बाद शनिवार को भारी बवाल मचा। आक्रोशित ग्रामीणों और मृतक के स्वजनों ने फलका मुख्य चौक (एसएच-77) को जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया।
    इस दौरान स्थिति इतनी उग्र हो गई कि भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिसकर्मी की रायफल भी छीन ली।
    मृतक की पहचान गोपालपट्टी गांव निवासी फालो यादव के पुत्र राकेश यादव के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले पुलिस ने राकेश को छिनतई (लूट) के एक मामले में संदिग्ध मानकर गिरफ्तार किया था और उसे फलका थाने में रखा गया था।
    शनिवार की सुबह अचानक राकेश की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस उसे आनन-फानन में फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में राकेश ने दम तोड़ दिया।
    राकेश की मौत की खबर मिलते ही उसके स्वजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। स्वजनों का सीधा आरोप है कि पुलिस ने हिरासत के दौरान राकेश की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हुई है।

    ग्रामीणों का कहना है कि यह पुलिसिया बर्बरता का मामला है और वे दोषियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। वहीं युवक की मौत की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण फलका मुख्य चौक पर जमा हो गए और स्टेट हाईवे-77 को जाम कर दिया। जब पुलिस ने भीड़ को समझाने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारी उग्र हो गए।
    भीड़ के हमले में पोठिया ओपी अध्यक्ष नवीन कुमार और सिपाही संजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। संजीव कुमार के सिर में गंभीर चोट लगने की सूचना है।
    हंगामे के दौरान भीड़ में शामिल कुछ युवाओं ने एक पुलिसकर्मी की रायफल छीन ली और उसे लेकर फरार हो गए, जिसका वीडियो और फोटो भी सामने आया है।
    इलाके में तनाव को देखते हुए आसपास के कई थानों की पुलिस और अतिरिक्त बल को मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है।

    bihar katihar police-custody-death tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी

    July 23, 2026

    पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली

    July 23, 2026

    सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.