Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri
    • KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश
    • घुसपैठियों और भगोड़े अपराधियों पर अब होगी डबल स्ट्राइक! अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को दिये सख्त निर्देश
    • 2027 Goa Election में E20 Petrol बना मुद्दा! Kejriwal का ऐलान– हमारी सरकार बनी तो 5 दिन में करेंगे बैन
    • गंगा एक्सप्रेस-वे अब यूपी और उत्तराखंड दोनों चुनावी राज्यों को जोड़ेगा
    • 35 साल पहले कश्मीरी पंडितों के महिलाओं-बच्चों समेत 23 का हुआ था नरसंहार, फिर जांच शुरू
    • भारतीय फैशन का चीन में जलवा
    • शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»खाता बदले बिना नया बैंक चुन सकेंगे ग्राहक
    देश

    खाता बदले बिना नया बैंक चुन सकेंगे ग्राहक

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comApril 4, 2026No Comments18 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 04 अप्रैल। आने वाले समय में बैंक बदलना उतना ही आसान हो सकता है, जितना मोबाइल नंबर पोर्ट करना। आरबीआई ऐसी व्यवस्था पर काम कर रहा है, जिसमें ग्राहक बैंक बदल सकेंगे लेकिन उनका खाता नंबर नहीं बदलेगा। यह योजना आरबीआई के ‘पेमेंट्स विजन 2028’ का हिस्सा है और इसे लागू करने के लिए एक नया केंद्रीय सिस्टम बनाया जाएगा।

    अभी समस्या यह है कि अगर कोई व्यक्ति बैंक बदलता है, तो उसकी खाता संख्या बदल जाती है। इसके बाद उसे अपनी नई बैंक जानकारी वेतन, किस्त, म्यूचुअल फंड, बीमा, गैस सब्सिडी, बिजली बिल और अन्य जगहों पर अपडेट करनी पड़ती है।

    ऐसे काम करेगी यह प्रणाली
    इस नई व्यवस्था में मौजूदा बैंक खाता स्थायी पहचान संख्या की तरह काम करेगा। जब आप बैंक बदलेंगे, तो नया बैंक उसी संख्या को अपने सिस्टम से जोड़ देगा।

    इसके लिए रिजर्व बैंक ‘भुगतान स्विचिंग सेवा’ नाम का एक केंद्रीय मंच बना रहा है जिसमें ग्राहक के सभी ऑटो पेमेंट, किस्त, निवेश योजना और बिल भुगतान के निर्देश सुरक्षित रहेंगे और बैंक बदलते ही ये अपने-आप नए बैंक में स्थानांतरित हो जाएंगे।

    चरणों में होगा लागू
    आरबीआई ने अभी इस सुविधा को लागू करने की तारीख घोषित नहीं की है। पहले सभी बैंकों और पेमेंट सिस्टम को जोड़ना होगा, सुरक्षा सिस्टम बनाना होगा और नियम तैयार करने होंगे। इसलिए यह सुविधा चरणों में लागू हो सकती है।

    इस व्यवस्था से ग्राहकों को क्या फायदा होगा
    इस व्यवस्था के लागू होने के बाद ग्राहकों को सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि वे आसानी से बैंक बदल सकेंगे। अगर किसी बैंक की सेवा खराब है या ज्यादा शुल्क लग रहा है, तो ग्राहक तुरंत बैंक बदल सकेंगे। इससे बैंकों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और बैंक ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की कोशिश करेंगे।

    किस्त और बिल भुगतान की समस्या नहीं होगी
    अभी बैंक बदलते समय सबसे बड़ी परेशानी किस्त और स्वतः भुगतान को लेकर होती है। कई बार बैंक बदलने के बाद किस्त कटना बंद हो जाता है या बिल भुगतान रुक जाता है। नई व्यवस्था में यह समस्या नहीं होगी, क्योंकि सभी स्वतः भुगतान अपने-आप नए बैंक में स्थानांतरित हो जाएंगे।

    RBI tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    CM Yogi का बड़ा ऐलान: UP में अगले 6 माह में 1 लाख युवाओं को मिलेगी Sarkari Naukri

    August 25, 2026

    KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश

    August 25, 2026

    घुसपैठियों और भगोड़े अपराधियों पर अब होगी डबल स्ट्राइक! अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को दिये सख्त निर्देश

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.