प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता को गडढामुक्त सड़कें उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत नजर आते हैं इसके लिए अधिकारियेा को बजट भी दिया जा रहा है लेकिन सड़कें बनने के कुछ माह बाद ही टूट जाती है। निर्माण के लिए कुछ अवधि तय होती है जिसके अंदर टूटने पर ठेकेदार ही ठीक कराएगा लेकिन अब आज सड़क बनती है और कुछ माह बाद वह टूट जाती है। मेरा मानना है कि सड़क के निर्माण के समय उदघाटन के साथ ही एक बोर्ड लगाकर बताया जाए कि सड़क की अवधि क्या है किसने इसे बनाया और कितना बजट खर्च हुआ। इस तरफ…
Author: admin
श्रीनगर, 06 जुलाई (ता)। अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भारतीय सेना 24 घंटे मेडिकल सहायता उपलब्ध करा रही है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और ऊंचाई वाले दुर्गम मार्गों पर तैनात सेना की मेडिकल टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। समय पर उपचार और त्वरित राहत के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा जारी रखने में मदद मिल रही है।यात्रा मार्ग पर सेना के डॉक्टर, पैरामेडिक्स और मेडिकल असिस्टेंट विशेष मेडिकल एड पोस्ट संचालित कर रहे हैं। इन केंद्रों पर ऑक्सीजन सिलेंडर, जीवनरक्षक दवाएं,…
मेरठ 06 जुलाई (प्र)। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, घरेलू व कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के आसमान छूते दामों और हाल ही में बिजली के बिलों पर थोपे गए 10% ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) ने प्रदेश के लाखों छोटे दुकानदारों, लघु व कुटीर उद्योगों तथा आम जनता की आवाज उठाते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम एक व्यापक मांग-पत्र सौंपा है. यह मांग-पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार को जनहित में तत्काल कड़े कदम उठाने के निर्देश देने…
नई दिल्ली, 06 जुलाई (ता)। केंद्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से संबंधित सामग्री से जुड़े कथित पेड विज्ञापनों को गंभीरता से लेते हुए मेटा को सख्त नोटिस जारी किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कंपनी को निर्देश दिया है कि ऐसे सभी विज्ञापन और कंटेंट तुरंत हटाए जाएं, जो इस तरह की अवैध सामग्री को बढ़ावा देते हों या उसकी पहुंच आसान बनाते हों। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने इस मामले में मेटा से सात दिनों के भीतर विस्तृत जवाब देने को कहा है।सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय केवल इस घटना तक…
लखनऊ 06 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को उनके सरकारी आवास पर सम्पन्न कैबिनेट की बैठक में 29 में 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट ने शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदलकर परशुराम पुरी करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी है। कैबिनेट ने स्टार्टअप नीति-2026, उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन, होमगार्डों के लिए पांच लाख रुपए तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना और तीन निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना जैसे कई अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई। शाहजहांपुर की नगर पालिका परिषद जलालाबाद क्षेत्र के तहत आने वाले…
नई दिल्ली, 06 जुलाई (ता)। कांग्रेस ने गत दिवस कहा कि वह संसद में उस संविधान संशोधन विधेयक का पुरजोर विरोध करेगी जिसमें गंभीर अपराधों के मामलों में 30 दिनों तक हिरासत में रहने वाले मंत्रियों को पद से हटाने का प्रावधान किया गया है। पार्टी ने साथ ही विश्वास जताया कि इस विधेयक को पारित कराने के लिए सरकार को आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल पायेगा। कांग्रेस का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कुछ दिन पहले सूत्रों ने बताया था कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और अन्य मंत्रियों को गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तार होने पर पद से हटाने…
नई दिल्ली, 06 जुलाई (ता)। भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर टिप्पणी के लिए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को ‘मानसिक तौर पर बीमार’ कहा है। भारत की तरफ से ख्वाजा आसिफ के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी गई है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स के नए राष्ट्रपति सम्मान से नवाजे जाने पर टिप्पणी की थी। भारत सरकार ने कहा कि उनके पास कोई काम-काज नहीं है और वे ऐसी बातों पर बेतुकी टिप्पणियां करके अपना समय बिताते हैं जो उनकी समझ से बाहर हैं।सरकारी सूत्रों ने कहा कि ख्वाजा आसिफ के पास “कोई जरूरी काम नहीं है”…
नई दिल्ली 06 जुलाई। साल 2026 का सावन का महीना शिव भक्तों के लिए न केवल आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद संवेदनशील रहने वाला है। इस बार सावन के महीने में एक दुर्लभ और बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है, जहां मात्र 16 दिनों के भीतर दो बड़े ग्रहण देखने को मिलेंगे। सावन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण और रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, साल 2026 का सावन कई मायनों में खास है क्योंकि इस पावन महीने को सूर्य और चंद्रमा दोनों ही ग्रहण प्रभावित करेंगे। सावन की अमावस्या तिथि पर…
मुंबई, 06 जुलाई (ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का कहना है कि फिल्म वेलकम टू दि जंगल में काम करने के दौरान उन्होंने अक्षय कुमार, जॉनी लीवर और अरशद वारसी जैसे अनुभवी कलाकारों को देखकर कॉमेडी की बारीकियां सीखीं। दिशा ने कहा कि लोगों को हंसाना जितना आसान दिखाई देता है, उतना होता नहीं है। कॉमेडी सबसे कठिन शैलियों में से एक है और इसमें सब कुछ सहज तथा स्वाभाविक लगना सबसे बड़ी चुनौती होती है। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार, जॉनी लीवर और अरशद वारसी को काम करते देखना उनके लिए सीखने जैसा अनुभव रहा।दिशा ने कहा कि इतने…
नई दिल्ली/पोमोना, 06 जुलाई (ता)। श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर दसुन शनाका ने मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2026 में इतिहास रचते हुए पहली डबल हैट्रिक ली है। आखिरी ओवर में लगातार 4 विकेट चटकाकर उन्होंने सिएटल ऑर्कस को टेक्सास सुपर किंग्स पर नौ रन से जीत दिलाई। जीत के लिए 122 रन का पीछा करते हुए, टेक्सास सुपर किंग्स ने आखिरी ओवर में 5 विकेट पर 107 रन बना लिए थे। क्रीज़ पर डोनोवन फरेरा और शुभम रंजने अच्छी तरह जम चुके थे, जबकि पूरे मैच में रन बनाना मुश्किल हो रहा था। फरेरा ने 19वें ओवर की अपनी पिछली दो…
