Author: admin

मिलावटी खाद्य सामग्री और विदेशी व्यंजनों या बढ़ते प्रदूषण के चलते बीमारियों का प्रकोप बढ़ना और नई बीमारी पैदा होना आम बात हो गई है। अनियमित खानपान और काम में कोताही ने अब गुर्दे और दिल टीबी व कैंसर की बीमारी से पीड़ितों की संख्या बढा दी है। जितने उपाय इनके इलाज के होने चाहिए वो सरकार द्वारा उपलब्ध कराने के बाद भी होते नजर नहीं आ रहे हैं। जिस कारण अन्य बीमारियों के तो इलाज कराने में लोग करा रहे हैं लेकिन गुर्दे व किडनी की बीमारी ऐसी समस्या है जिससे छ़ुटकारे का पूर्ण इंतजाम अभी नहीं हो पा…

Read More

आज वित्तवर्ष 2026-27 पूरी श्रद्धाभाव से शुरू हुआ। व्यापारियों ने अपने बही खाते सही किये तो जागरूक नागरिकों ने अपना 26-27 का घरेलू बजट भी बनाया और हर समझदार व्यक्ति ने यह कोशिश की कि पूरे साल उसके समक्ष किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई उत्पन्न ना हो यह सुनिश्चित किया।2 अप्रैल को देशभर में हनुमान जन्मोत्सव मनाये जाने की तैयारियां मंदिरों और धार्मिक जनों के द्वारा जोरशोर से की जा रही है। आज से ही मंदिरों में सजावट और खासकर मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ शुरू हुए। इसी महीने अक्षय तृतीया का शुभ आगमन भी होगा। कह सकते हैं कि…

Read More

देहरादून 01 अप्रैल। अगर आप इस साल बाबा केदारनाथ के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं और पैदल चलने के बजाय हेलीकॉप्टर से जाना चाहते हैं। तो आपके लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास परिषद (UCADA) ने केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर शटल सेवाओं के किराए तय कर दिए हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ रूटों पर पिछले साल के मुकाबले किराया कम भी हुआ है। कब खुलेंगे कपाट?अगर आप केदारनाथ की पहाड़ियों में स्थित बाबा के दरबार तक हेलीकॉप्टर से पहुंचना चाहते हैं तो अपनी डायरी में 10 अप्रैल की तारीख नोट कर लीजिए। इसी…

Read More

श्रीगंगानगर 01 अप्रैल। राजस्थान बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे आते ही प्रदेश भर के लाखों घरों में खुशियां मनाई जा रही हैं और छात्र अपनी सफलता का जश्न मना रहे हैं. लेकिन श्रीगंगानगर जिले के रावला तहसील में एक घर ऐसा भी है जहां सन्नाटा और मातम पसरा हुआ है क्योंकि वहां की होनहार बेटी निकिता अब अपनी इस बड़ी कामयाबी को देखने के लिए इस दुनिया में नहीं है. निकिता ने 12वीं की परीक्षा में 93.88 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. रावला के सरकारी सीनियर…

Read More

नई दिल्ली, 01 अप्रैल (हि)। नए वित्तीय वर्ष में आरबीआई ने ऋण और बैंकिंग प्रणाली में कई जरूरी बदलाव लागू कर दिए हैं। इसके तहत अब तय समय से पहले ऋण चुकाने वाले ग्राहकों से किसी तरह का शुल्क नहीं वसूला जाएगा।यह प्रावधान एक जनवरी 2026 से स्वीकृत या रिन्यू किए गए फ्लोटिंग दर वाले ऋण पर लागू होगा। इसमें आवास, वाहन, व्यक्तिगत और शिक्षा ऋण शामिल है। अब तक बैंक और वित्तीय संस्थान समय से पहले ऋण चुकाने पर कुल बकाया राशि का 2-5 फीसदी जुर्माना लगाते थे। उदाहरण के लिए यदि किसी ग्राहक का 10 लाख रुपये का…

Read More

औरैया 01 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी मौत का इंतजार करने के बजाय जीते जी अपनी ‘तेरहवीं’ का भोज आयोजित कर डाला. इस कार्यक्रम में उन्होंने बाकायदा 1900 लोगों को आमंत्रित किया और उन्हें भरपेट भोजन कराया. इस ‘जिंदा तेरहवीं’ की चर्चा अब पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई है. यह हैरान कर देने वाला कदम उठाने वाले शख्स का नाम राकेश यादव है. राकेश का कहना है कि परिवार में अब उनका साथ देने वाला कोई नहीं है भाइयों की मौत हो चुकी है और बहन शादीशुदा है ऐसे…

Read More

प्रयागराज, 01 अप्रैल (हि)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक आदेश में कहा कि पत्नी के भरण-पोषण की जिम्मेदारी पति की मृत्यु के बाद भी समाप्त नहीं होती। ऐसे में विधवा को ससुर से भरण-पोषण मांगने का अधिकार है। कोर्ट ने कहा कि यह स्थापित सिद्धांत है कि पति अपनी पत्नी के भरण-पोषण के लिए बाध्य है। यह दायित्व उसकी मृत्यु के बाद भी जारी रहता है। टिप्पणी न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा एवं सत्यवीर सिंह की खंडपीठ ने अकुल रस्तोगी की अपील पर की है। पति ने परिवार न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी, जिसमें पत्नी के खिलाफ झूठा बयान देने की…

Read More

लखनऊ, 01 अप्रैल (हि)। उत्तर प्रदेश कैडर के 2023 बैच के आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें काम करने का अवसर नहीं दिया गया और संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम चल रहा है। वे वर्तमान में राजस्व परिषद से संबद्ध चल रहे हैं। इससे पहले वे शाहजहांपुर में वे एसडीएम के पद पर तैनात थे और वहां वकीलों के एक प्रदर्शन के दौरान धरनास्थल पर उनके उठक-बैठक करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस घटना के बाद सरकार ने उन्हें…

Read More

लखनऊ, 01 अप्रैल (जन)। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रुपये की गिरती कीमत को लेकर गत दिवस केंद्र सरकार पर हमला बोला। एक समाचार का स्क्रीन शाट शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि गिरने के मामले में रुपये और भाजपा की छवि के बीच जबरदस्त मुकाबला चल रहा है। सपा प्रमुख ने एक अन्य पोस्ट में इटावा में निमार्णाधीन केदारेश्वर महादेव मंदिर में लगाई गई श्रीराम की मूर्ति की फोटो साझा करते हुए लिखा कि प्रभु राम की अभिराम मूर्ति। रुपये की कीमत गिरने को लेकर की गई पोस्ट में सपा प्रमुख ने लिखा कि जैसे-जैसे भाजपाई लोगों के…

Read More

लखनऊ, 01 अप्रैल (जन)। वर्ष 2027 के लिए अपने पुराने सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले पर काम कर रही बसपा टिकट वितरण में भी इसके ही सहारे जातीय गोलबंदी की जमीन तैयार करेगी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने साफ कर दिया है कि पार्टी इस बार दागियों से दूरी बनाएगी।उन्होंने प्रत्याशी चयन में हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति बनाई है। गत दिवस संगठन की बैठक में बसपा सुप्रीमो ने नेताओं को इसी हिसाब से संभावित दावेदारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ मायावती ने पार्टी चलाने के लिए आर्थिक सहयोग…

Read More