Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
    • फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार
    • 13 साल बाद आया फैसला मुठभेड़ में शहीद हुआ था सिपाही राहुल
    • कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ से दिल्ली वाली लेन पर वाहन बंद
    • नगर निगम की गृहकर की ओटीएस योजना 15 से लागू होगी
    • रेप में तरूण तेजपाल दोषी करार, 10 साल की सजा
    • सबसे वफादार रहे, मुश्किल दौर में भी नहीं छोड़ा साथ : मायावती
    • विमार्न इंधन में एथनॉल मिश्रण नहीं : नागरिक उड्डयन मंत्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बहराइच में युवक ने अपने माता-पिता, दादी और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या
    देश

    बहराइच में युवक ने अपने माता-पिता, दादी और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 2, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बहराइच 02 मार्च। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर उदल (रामनगर) गांव में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद में अपने ही परिवार के चार सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर डाली. इस खूनी खेल में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जबकि घर में मौजूद एक मासूम बच्चा चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया.

    घटना रात करीब 12:30 बजे की है, जब पूरा गांव गहरी नींद में था. अचानक बडलूराम के घर से उठी चीखों ने सन्नाटे को चीर दिया. बताया जा रहा है कि पिता द्वारा बेची गई जमीन और गहनों के पैसों के बंटवारे को लेकर भाइयों और पिता के बीच विवाद चल रहा था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने वहशीपन की सारी हदें पार कर दीं और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर के अंदर का नजारा देखा तो वो भी सन्न रह गए. आंगन और कमरों में चारों तरफ खून फैला हुआ था. इस नरसंहार में पिता बडलूराम (62), मां संजू देवी (60), दादी शिताला (82) और बहन पार्वती (20) की मौत हुई है. हैरानी की बात यह रही कि इस कत्लेआम के बीच घर में मौजूद एक मासूम बच्चा पूरी तरह सुरक्षित मिला, जिसे पुलिस ने तुरंत अपनी सुरक्षा में ले लिया.
    चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची 112 नंबर की टीम ने घायल गुरुदेव (40) और निरंकार (30) को अस्पताल पहुंचाया. निरंकार की हालत नाजुक होने के कारण उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है.

    घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी राम नयन सिंह और एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी भारी पुलिस बल और पीएसी के जवानों के साथ गांव पहुंचे. फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए भारी फोर्स तैनात की गई है. देर रात फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और घर के बाहर झाड़ियों से वही कुल्हाड़ी बरामद कर ली है, जिससे इस वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी गहरे मानसिक तनाव में था और संपत्ति विवाद को लेकर काफी समय से रंजिश रख रहा था.

    bahraich crime news murder tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

    August 7, 2026

    फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार

    August 7, 2026

    13 साल बाद आया फैसला मुठभेड़ में शहीद हुआ था सिपाही राहुल

    August 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.