Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सरकारी कर्मचारियों की बढ़ती छुट्टियां बन सकती है परिवारों में मनमुटाव का कारण, हतोत्साहित हो सकते हैं असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले
    देश

    सरकारी कर्मचारियों की बढ़ती छुट्टियां बन सकती है परिवारों में मनमुटाव का कारण, हतोत्साहित हो सकते हैं असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comFebruary 28, 2026No Comments11 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रेम, प्यार और सद्भाव के प्रतीक त्यौहारों पर परिवारों में खुशहाली के लिए पैसे की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए होली पर आज सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को वेतन दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को बधाई और शुभकामनाएं दी ही जानी चाहिए।
    मगर समाज के असंगठित क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों की आवश्यकताओं और भावनाओं को ध्यान में न रख सरकारी छुट्टियों की संख्या अगर बढ़ती रही और दफ्तरों में काम न होने से जो आम आदमी की सोच बनती है वह परिवारों के लिए कठिनाईयों का कारण बन सकती है क्योंकि शायद ही कोई ऐसा परिवार हो जहां अगर दो भाई हैं एक बहुत सुविधाजनक व्यवस्थाएं भोग रहा है और दूसरा कठिनाई में हैं तो कहीं न कहीं यह सोच जरूर उत्पन्न होती है कि आखिर मेरा क्या कुसूर है माननीय सीएम साहब जो सरकारी छुट्टियों की संख्या बढ़ रही है उसे लेकर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग और व्यापारी वर्ग जो 24 में से 16 घंटे काम करा है ना तो उसे सरकार की तरफ से कोई सुविधा मिल रही है और ना ही कोई आकस्मिक आपदा आने पर पूर्ण रूप से व्यवस्था में मदद की नहीं है। ऐसे में सोच में फर्क आने में भाई-भाई में मनमुटाव बढ़ते देर नहीं लगती। अनेकों मौकों पर बच्चे यह कहते सुने जाते हैं कि चाचा और ताऊ जी के यहां इतनी सुविधाएं है और हम तमाम परेशानियां झेल रहे हैं वह जब चाहे जब घर आ जाते हैं और घूमने निकल जाते हैं लेकिन हम घर में पड़े पड़े अभाव झेलने के लिए ही क्यों हैं।
    अब अगर सरकार इस तरफ छुट्टियां बढ़ाती है तो उसका जो सपना और उद्योगों को बढ़ाने की नीति है उसके प्रभावित होते देर नहीं लगेगी और इसके प्रमाण के रूप में सरकारी स्तर पर चलने वाले उद्योग धंधों की हर प्रकार की स्थिति को देखकर अंदाज लगाया जा सकता है क्योंकि त्यादातर कम या ज्यादा नुकसान में सरकार की मदद से ही आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए ऐसा भी होना संभव नहीं है अब जहां तक मुफ्त की रेवड़ियां बांटे जाने के सवाल उठ रहे हैं उन्हें भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और अगर सरकार चाहे तो भी सब को इतनी आर्थिक मदद नहीं दे सकती जिससे परिवारो को पालन-पोषण अपने परिवार के सरकारी नौकरियों में मौजूद रिश्तेदारो द्वारा सुविधाएं भुगती जा रही हैं।
    मेरा मानना है कि देश के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए सरकारी नौकरियों में छुट्टियों की संख्या कम की जाये और जिस प्रकार से समय-समय पर इनका वेतन बढ़ाते हुए बोनस आदि दिये जाते हैं वैसी ही कुछ आर्थिक सहायता असंगठित क्षेत्र के लोगों और छोटे एवं मध्यम दर्जे के व्यापारियों को भी उपलब्ध कराई जाये और अगर ऐसा आसानी से संभव न हो तो परिवारों में मनमुटाव न बढ़े इस बात का ध्यान रखते हुए सरकारी नौकरियों में अवकाश बढ़ाने के बजाये कुछ कम किये जाने चाहिए राष्ट्रहित में।
    (प्रस्तुतिः- अंकित बिश्नोई राष्ट्रीय महामंत्री सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए व पूर्व सदस्य मजीठिया बोर्ड यूपी संपादक पत्रकार)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026

    पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.