बिजनौर, 02 मार्च (अम)। पुलिस ने एक सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी दामाद सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है। यह घटना नहटौर के मोहल्ला कैथला में हुई थी। सराफ के घर और दुकान में चोरी करने वाले घर जमाई को पुलिस ने उसके तीन अन्य साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है।
एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने गत दिवस कहा कि नहटौर के मोहल्ला डाकखाना जनूबी निवासी सराफा व्यापारी संतोष कुमार वर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कहा था कि उनकी इकलौती मूक-बधिर पुत्री स्वाति का विवाह 8 अक्तूबर 2024 को हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव कुम्हारपुरा निवासी नवीन कुमार के साथ आर्य समाज रीति से हुआ।
विवाह के बाद नवीन को घर जमाई के रूप में उनके पास ही रख लिया। नवीन ग्राहकों से उधार की रकम वसूलकर अपने पास रख लेता था। इस मामले में केस भी दर्ज कराया। करीब एक सप्ताह पूर्व आरोपी ने आकर माफी मांगी, जिस पर भावना में बहकर उसे पुनः घर में रख लिया गया।
अब गत रात आरोपी ने भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश कर दिया और करीब 400 ग्राम पुश्तैनी सोना, दुकान का लगभग 500 ग्राम सोना, करीब 40 किलो चांदी तथा एक लाख रुपये नकद गायब मिले। चोरी गए माल की अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये बताई गई।
अब पुलिस ने नवीन चौहान, उसके भाई कुनाल निवासी गांव कुम्हारपुरा, दोस्त शिवम चौहान निवासी कुम्हारपुरा, सराफ शिवम सैनी निवासी गांव पुरैना नूरपुर को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 2.173 ग्राम सोना और साढ़े 23 किलो चांदी, दो लाख अस्सी हजार रुपये नकद, एक सोने का बिस्कुट, एक सिक्का और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कहा कि मूकबधिर युवती से शादी के वक्त ससुरालियों ने पूरी संपत्ति उसे ही देने का वादा किया था, मगर अब ससुर उक्त संपत्ति अपने भतीजे और रिश्तेदारों के नाम करना चाहते थे।
अचल संपत्ति नहीं मिलती देख नवीन चौहान ने अपने भाई कुनाल और दोस्त शिवम चौहान के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। चोरी करने के बाद चांदी के आभूषण सराफ शिवम सैनी को बेच दिए थे। चोरी की 23 किलो चांदी महज 23 लाख रुपये में ही बेच दी थी। चोरी का माल खरीदने वाले शिवम सैनी को भी पुलिस ने पकड़ा है।
Trending
- हत्या कर सजा काट रहे 2 कैदियों की जेल में होगी शादी
- उम्रदराज-गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कैदियों की रिहाई के लिए बने पॉलिसी: सुप्रीम कोर्ट
- कैटरीना कैफ हुईं 43 वर्ष की, मूल नाम कैटरीना टॉरकेटी है
- एसजीएसटी की टीम ने मेरठ की बोगस फर्म का किया भंडाफोड
- जिलाधिकारी जी निकालें बूढ़ा बाबू मेला का हल
- सोनम वांगचुक अनशन समाप्त करें, हर व्यक्ति यही कह रहा है, मुददे उठाने के लिए पूरा भविष्य पड़ा है, आप स्वस्थ होंगे तो
- कॉल सेंटर खोल रिश्ते कराने के नाम पर ठगी का राजफाश
- सरकारी कर्मियों की पहचान निजी नहीं : आयोग

