नई दिल्ली, 28 फरवरी (भा)। सुप्रीम कोर्ट में गत दिवस एक केस की सुनवाई के दौरान दिलचस्प वाकया सामने आया। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) सूर्यकांत ने केस में अगली तारीख तय करते समय खुली अदालत में इलाहाबाद (अब प्रयागराज) को लेकर एक हल्की-फुल्की टिप्पणी की, जो चर्चा का विषय बन गई।
मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने सुनवाई के लिए लिस्टेड था। चीफ जस्टिस की बेंच मामले की अगली सुनवाई की तारीख तय कर रही थी और कॉज लिस्ट पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान सीजेआई ने कहा कि इस मामले को होली की छुट्टियों के बाद लिस्ट किया जाए। इसे अगले सप्ताह के बाद रखा जाए।
इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उनकी यह टिप्पणी प्रयागराज में चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, प्रयागराज समेत आसपास के कई जनपदों में होली के दौरान पारंपरिक रूप से कुछ लोग भांग का भी सेवन करते हैं। सुप्रीम कोर्ट में सुरेश देवी बनाम हाईकोर्ट ऑफ ज्यूडिकेचर एट इलाहाबाद मामले की सुनवाई चल रही थी।
मजाकिया लहजा, आदेश का हिस्सा नहीं अदालत में यह बातचीत पूरी तरह अनौपचारिक थी। यह किसी जुडिशल ऑर्डर का हिस्सा नहीं थी और न ही इसका मामले के कानूनी मुद्दों से कोई संबंध था। ऐसी हल्की टिप्पणियां कभी-कभी नियमित कार्यवाही के दौरान की जाती हैं। इनका उद्देश्य माहौल को हल्का फुल्का रखना होता है। स्पष्ट है कि इस टिप्पणी का केस की मेरिट या सुनवाई पर कोई प्रभाव नहीं है। मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित सुरेश देवी बनाम हाईकोर्ट ऑफ ज्यूडिकेचर एट इलाहाबाद मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इसकी अगली सुनवाई होली की छुट्टियों के बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई तिथि पर होगी।
Trending
- भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
- अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
- आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
- हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
- औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
- सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
- विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
- उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण

