Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कानपुर के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिडन कैमरे से बनाते थे वीडियो, ब्लैकमेलिंग का खुलासा
    देश

    कानपुर के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिडन कैमरे से बनाते थे वीडियो, ब्लैकमेलिंग का खुलासा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 16, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर 16 मई। रावतपुर थानाक्षेत्र के विनायकपुर स्थित रिद्धि होटल में पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. मुखबिर की सूचना पर की गई इस संयुक्त छापेमारी में पुलिस ने 9 युवकों और 3 युवतियों समेत कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया है. पकड़े गए आरोपी होटल में आने वाले कपल्स की निजी गतिविधियों को गुपचुप तरीके से रिकॉर्ड करते थे.

    जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी तकनीकी रूप से बेहद शातिर थे. ये लोग होटल के कमरों में ऐसे कैमरे लगाते थे जो देखने में बिल्कुल साधारण मोबाइल चार्जर जैसे लगते थे. इन चार्जरनुमा स्टिंग कैमरों की मदद से आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए जाते थे. मौके से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन और संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है. गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान औरैया के निनारी निवासी सेक्स रैकेट सरगना प्रमोद गुप्ता, रावतपुर की प्रीति सिंह, नवाबगंज की मीनू, नवाबगंज की किरण और बर्रा निवासी अंबिका के रूप में हुई है.

    पुलिस ने आशंका जताई है कि गिरोह के लोग कमरों में छिपे कैमरों से वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद संबंधित व्यक्ति को उसे वायरल करने की धमकी देते थे. बदनामी के डर से लोग इन्हें मोटी रकम देने पर मजबूर हो जाते थे. पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल डेटा को खंगाल रही है, ताकि यह पता चल सके कि अब तक कितने लोग इनका शिकार बन चुके हैं.

    एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि विनायकपुर स्थित रिद्धि होटल में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिल रही थी. वहां पर जाने वाले कपल्स के कमरे में चार्जर वाला हिडेन कैमरा लगाकर वीडियो बनाया जाता था, आशंका है कि बाद में ये लोग ब्लैकमेल करके वसूली करते होंगे. मौके से हिडन कैमरा बरामद हुआ है. सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. होटल संचालक समेत 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

    HIDDEN CAMERA IN HOTEL KANPUR kanpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.