हमीरपुर, 16 मई (ता)। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत डांगक्वाली सडक़ पर दो वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर में चार लोगों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया, यहां पर उनका उपचार किया गया। घटना गत दिवस शाम की है। सोलन का परिवार हमीरपुर आया था। इन्हें सडक़ किनारे गाड़ी को पार्क किया।
यातायात पुलिस कर्मी ने इन्हें गाड़ी को हटाने का आग्रह किया। जैसे ही दीप सिंह निवासी सोलन गाड़ी किसी अन्य स्थान पर पार्किंग के लिए ले जा रहा था, तो सामने से आ रही गाड़ी से टक्कर हो गई। आशंका है कि सामने से आ रहे वाहन चालक से ब्रेक नहीं लगी। इसके चलते दोनों ही वाहनों में टक्कर हुई। टक्कर में दोनों ही वाहनों को काफी नुकसान हुआ है।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

