मुंबई, 19 मई (ता)। दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता राम चरण ने फिल्म ‘पेड्डी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अपनी सह-कलाकार जान्हवी कपूर की जमकर सराहना की और उन्हें छुपा रुस्तम कहा। इवेंट में राम चरण ने कहा कि जान्हवी कपूर ने फिल्म के लिए चुपचाप और गंभीरता से तैयारी की, जिसका परिणाम शूटिंग के दौरान सभी के सामने एक बड़े सरप्राइज के रूप में आया। उन्होंने कहा कि जान्हवी ने अपने प्रदर्शन से पूरी टीम को प्रभावित किया है और फिल्म में उनका नया और रॉ अवतार दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।
राम चरण ने शूटिंग के अनुभव साझा करते हुए बताया कि टीम पिछले कई दिनों से लगातार काम कर रही थी और एक गाने की शूटिंग के दौरान जान्हवी का प्रदर्शन सबसे अलग और प्रभावशाली रहा। उन्होंने कहा कि मुझे गाने की तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं मिला, लेकिन वह आईं और मुझसे कहीं बेहतर कर गईं। रामचरण ने कहा कि जान्हवी कपूर ने इस प्रोजेक्ट के लिए बेहद समर्पण और मेहनत के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि जान्हवी मुंबई में बिना किसी चर्चा के लगातार तैयारी करती रहीं और अपने किरदार को पूरी तरह समझने की कोशिश की।
राम चरण ने जाह्नवी को छुपा रुस्तम कहते हुए कहा कि उन्होंने अपने करियर में इतनी मेहनत करने वाला कलाकार कम ही देखा है, जो पर्दे के पीछे इतनी गंभीरता से तैयारी करता हो। इवेंट के दौरान राम चरण थोड़े भावुक भी नजर आए। उन्होंने अपने परिवार से जुड़े फिल्मी इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पिता और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने पहले साथ काम किया था। उन्होंने दर्शकों को भरोसा दिलाया कि ‘पेड्डी’ में उनकी और जान्हवी कपूर की जोड़ी स्क्रीन पर एक नई और दमदार केमिस्ट्री लेकर आएगी, जो दर्शकों को निराश नहीं करेगी।
Trending
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
- उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
- शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की

