Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पश्चिम बंगाल में चली तबादला एक्स्प्रेस: 179 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP भी बदले
    • तुरंत ईरान छोड़ दें भारतीय, एडवाइजरी अलर्ट जारी
    • कॉकरोच जनता पार्टी के बाद चींटी और अधिवक्ता कॉकरोच पार्टी का हुआ गठन, सीजेपी के आंदोलन ने जागरुकता में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका; सात हजार का पहुंचना भविष्य का संदेश कह सकते हैं
    • टीएमसी नेताओं पर लोगों का फूटा गुस्सा
    • अखिलेश के आरोपों को श्रीराम तीर्थ क्षेत्र ने नकारा
    • मुख्यमंत्री जी दे ध्यान! भूपरिवर्तन कराने के नाम पर कुछ नेता कॉलोनाईजर कृषि की भूमि पर काट रहे हैं कालोनियां, शमन की आड़ में कई अफसर अवैध निर्माणकर्ताओं को बचाने…सरकार इस संदर्भ में नियमों का करे खुलासा और भूमाफियाओं से विरूद्ध कार्यवाई
    • डरने की जरूरत नहीं है कॉक्रोच से : आचार्य दीपांकर
    • अब बच्चों की भावनाओं को समझना भी शिक्षक सीखेंगे
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»परिवार में ऐसा माहौल बनाएं जितना आप औरों के लिए कर रहे हैँ वो भी आपके लिए?
    देश

    परिवार में ऐसा माहौल बनाएं जितना आप औरों के लिए कर रहे हैँ वो भी आपके लिए?

    adminBy adminMay 19, 2026No Comments14 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गर्मी और लू आजकल अपने पूरे शबाब पर है। आगामी जून जुलाई अगस्त सितंबर अगर सावधानी ना बरती गई तो काफी कष्टदायक हो सकते हैं क्येांकि जितना महसूस करा है उससे आभास हुआ कि अप्रैल मई जून तो गर्मी पड़ती है वो इतना परेशान नहीं करती जितना जुलाई अगस्त सितंबर में होने वाली उमस से परेशानी होती है। कोरोना काल में ऐसी ही समस्याएं उत्पन्न हुई थी जिनमें सांस फृलना और घुटना प्रमुख थी। ऐसा ही उमस में गरीब तो आसानी से झेल लेता है क्योंकि वह गर्मी सर्दी बरसात में काम करता है तो उसकी इम्यूनिटी मजबूत हो जाती है लेकिन मध्यम दर्जे का व्यक्ति जिसे जमीनी श्रम कम करना पड़ता है इसलिए यह उसम उसके लिए भारी होती है। जहां तक बड़े लोगों की बात है बीमारी तो उनका भी पीछेा नहीं छोडती लेकिन एसी कमरों में रहकर दवाई खाकर वह सुरक्षित रहते हैं। इसलिए मेरा मानना है कि अब अपनों के साथ साथ अपना भी पूरी तौर पर ध्यान रखें क्योंकि कितने लोग अपने परिवार के प्रति इतना समर्पित रहते हैं कि खुद को कुछ भी हो जाए लेकिन अन्यों को कुछ नहीं होना चाहिए। ऐसे चक्कर में कभी कभी ना तो वो अपनों को सही रख पाते हैँ ना खुद को क्योंकि खुद कमजोर होता रहेगा तो अपनों का ध्यान कैसे रखेगा। इसलिए मेरा मानना है कि किसी भी परेशानी या बीमारी को यह सोचकर ना दबाएं कि इस पर खर्च होगा और परिवार की देखभाल कम हो जाएगी। जब भी बैचेनी परेशानी महसूस हो तो अपने शरीर की सुने वो क्या चाहता है। अपने प्रति नरमी बरतें और जरुरी बातो का ध्यान रखें। आवश्यकता पड़ने पर परिवार की सलाह ले सकते हैं मगर अपने और दूसरों के लिए कुछ सीमाएं तय करनी होगी क्योंकि यह स्वार्थ नहीं है। अगर खुद ठीक रहोगे तो औरों का भी ध्यान रख सकते हो। ऐसे में कौन क्या कहेगा अपने भी नाराज हो सकते हैँ इसका ध्यान ना कर सिर्फ यह तय करना होगा कि भगवान इतनी ताकत दीजिए कि खुद को सुरक्षित रखूं और औरों का ध्यान रख पाउं। इससे आप अपराध बोध का शिकार नहीं होगें और आसपास का माहौल खुशनुमा होगा। हमारे अपनों को भ्ीा अपना कर्तव्य ध्यान रहे और अपनों के लिए कर गुजरेन की भावना का गलत अर्थ लगाकर कामचोर ना हो जाए। इस बात को ध्यान में रखते हुए उनसे भी भरपूर काम और अपनी सेवा कराने में पीछे नहीं रहना चाहिए क्योंकि कोई भी परिवार में सब कुछ करेंगे तब वह आगे बढ़़ेगा और उन्हें अपनी जिम्मेदारी का अहसास होगा। मेरा मानना है कि मौसम कोई भी हो जितना काम खुद करते हैं उतना काम परिजनों को करने के लिए मजबूर करें इससे बुजुगों की देखभाल के साथ पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखते हुए प्रभु भजन और सेवा में चूकना नहीं चाहिए। क्योंकि जितना अपने कर सकते हैं उससे ज्यादा दूसरे तैयार नजर आते हैं।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    पश्चिम बंगाल में चली तबादला एक्स्प्रेस: 179 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP भी बदले

    June 8, 2026

    तुरंत ईरान छोड़ दें भारतीय, एडवाइजरी अलर्ट जारी

    June 8, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के बाद चींटी और अधिवक्ता कॉकरोच पार्टी का हुआ गठन, सीजेपी के आंदोलन ने जागरुकता में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका; सात हजार का पहुंचना भविष्य का संदेश कह सकते हैं

    June 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.