मुंबई, 03 अप्रैल (दि)। प्राइम वीडियो पंचायत सीजन 1 की लॉन्चिंग के छह साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। प्राइम वीडियो ने इस खास मौके पर आधिकारिक तौर पर सीरीज के सबसे ज्यादा इंतज़ार किए जाने वाले सीजन 5 की शूटिंग शुरू होने का ऐलान कर दिया है। वर्ष 2020 में अपनी शुरुआत के बाद से पंचायत लगातार इंडिया की सबसे चहेती सीरीज में से एक बनी हुई है और हर सीजन के साथ इसने लोगों का दिल जीता है। खासकर सीजन 4 ने दर्शकों को इस कदर बांधे रखा जैसा पहले कभी नहीं देखा गया था। अपने…
Author: admin
मुंबई, 03 अप्रैल (दि)। बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन ने कहा कि यह रितेश देशमुख का सपना था कि वह शिवाजी महाराज पर फिल्म बनाएं। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन पहली बार साथ नजर आएंगे। यह फिल्म अभिषेक बच्चन के लिए खास है क्योंकि यह उनकी पहली मराठी फिल्म है। इसमें वह योद्धा संभाजी शाहाजी राजे भोसले का किरदार निभा रहे हैं, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े भाई थे।हाल ही में फिल्म का पहला टीजऱ रिलीज हुआ, जिसमें अभिषेक बच्चन एक दमदार और अलग अंदाज में नजर आ रहे…
मुंबई, 03 अप्रैल (दि)। बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा 64 वर्ष की हो गईं। जया प्रदा का मूल नाम ललिता रानी है। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के एक छोटे से गांव राजमुंदरी में 03 अप्रेल 1962 को एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता कृष्णा तेलूगु फिल्मों के वितरक थे। बचपन से ही जयाप्रदा का रूझान नृत्य की ओर था। उनकी मां नीलावनी ने नृत्य के प्रति उनके बढ़ते रूझान को देख लिया और उन्हें नृत्य सीखने के लिए दाखिला दिला दिया। चौदह वर्ष की उम्र में जयाप्रदा को अपने स्कूल में नृत्य कार्यक्रम पेश करने का मौका मिला। जिसे देखकर…
वॉट्सएप iOS बीटा वर्जन (26.12.10.71) पर एक नए प्रोफाइल फोटो रिप्लेसमेंट फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यह फीचर उन संपर्कों के लिए डिफॉल्ट प्लेसहोल्डर (खाली ग्रे आइकन) को हटा देगा, जिन्होंने अपनी डीपी सेट नहीं की है या आपसे छिपा रखी है। इसकी जगह, आपके फोन की एड्रेस बुक या कांटेक्ट लिस्ट में सेव की गई फोटो दिखाई देगी। यह बदलाव केवल आपके डिवाइस तक सीमित रहेगा और सामने वाले की ओरिजिनल सेटिंग्स को प्रभावित नहीं करेगा। व्हाट्सएप का मुख्य उद्देश्य यूजर्स के अनुभव को सरल बनाना है। कई बार एक ही नाम के कई कांटेक्ट होने पर बिना…
हजारीबाग, 03 अप्रैल (जा)। विष्णुगढ़ के कुसुंभा गांव में 13 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या का खुलासा हुआ जिसने पूरे जिले को झकझोर दिया है। जिस मां ने बेटी को जन्म दिया, उसी ने अपने बेटे की सलामती और पारिवारिक संकट दूर करने की चाह में बेटी की बलि दे दी।देर रात पुलिस ने मीडिया के सामने वारदात का खुलासा किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका की मां रशेमी देवी ने गांव की कथित भगतिन शांति देवी और अपने प्रेमी भीम राम के साथ मिलकर यह पूरी साजिश रची।25 मार्च की सुबह गांव के मिडिल स्कूल के…
गाजीपुर 03 अप्रैल। शादियाबाद में गुरुवार देर शाम इनकम टैक्स अधिकारी बनकर वसूली करने वालों को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए सात आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। टीम का सरगना भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनकी गाड़ी जब्त कर ली। दुकानदार की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस केस दर्ज करने में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, यह गिरोह एक चारपहिया वाहन से कस्बे में पहुंचा था। गिरोह के सदस्य व्यापारियों को अपने परिचय पत्र दिखाकर खुद को लखनऊ से आए विभागीय…
वाराणसी, 03 अप्रैल (जा)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परस्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र प्रशांत मिश्र को क्लास में सबके सामने जाति पूछ कर समाजवादी छात्रसभा बीएचयू इकाई के अध्यक्ष हिमांशु यादव ने गत दिवस थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावर ने जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित छात्र की तहरीर पर लंका पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।पीड़ित प्रशांत ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय मुख्य आरक्षाधिकारी को घटनाक्रम की लिखित शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया किया गत दिवस 11.45 बजे क्लास करने विभाग…
नई दिल्ली 03 अप्रैल। देशभर के हवाई यात्रियों को केंद्र सरकार ने झटका दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने हाल ही में लागू किए गए 60 प्रतिशत फ्री सीट वाले आदेश पर रोक लगा दी है। इस नियम को फिलहाल स्थगित करके केंद्रीय मंत्रालय ने देशभर की एयरलाइंस को बड़ी राहत दी है। वहीं नियम पर रोक लगाने की वजह विरोध है। इंडिगो, एयर इंडिया, स्पाइसजेट और अकासा एयरलाइंस समेत कई कंपनियों की संस्था फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (FIA) ने नियम पर आपत्ति जताई है। वहीं आपत्ति के बाद सरकार ने आदेश पर रोक लगाते हुए स्पष्ट किया कि…
कानपुर, 03 अप्रैल (जा)। अवैध तरीके से किडनी की खरीद-बिक्री और ट्रांसप्लांट का रैकेट लखनऊ का डॉ. रोहित चला रहा था। पकड़े गए अन्य डॉक्टर व दलाल डॉ. रोहित के लिए काम करते थे। ज्यादातर बार वही ट्रांसप्लांट करने जाता था।पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने कहा कि डॉ. रोहित ट्रांसप्लांट से पहले नया मोबाइल नंबर लेता था। ट्रांसप्लांट के बाद नंबर बंद कर देता था। फिलहाल उसके साथ ही मेरठ के तीन डॉक्टरों की तलाश में तीन टीमें मेरठ, नोएडा और दिल्ली पहुंच गई हैं। आरोपित देश से बाहर न जा सकें, इसलिए लुकआउट नोटिस कराने की तैयारी है।शहर के…
कोलकाता 03 अप्रैल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प. बंगाल में परिवर्तनलाने का सबसे आसान रास्ता सीएम ममता बनर्जी को उनके ही गढ़ भवानीपुर में हराना है। शाह बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेदु अधिकारी के नामांकन में शामिल हुए। ममता के खिलाफ चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे शुभेंदु के नामांकन में शाह के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य, केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार और अन्य नेता मौजूद रहे। नामांकन से पहले शाह ने कोलकाता के हाजरा क्रॉसिंग पर रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा, सामान्य तौर पर भाजपा को सरकार बनाने के लिए 170…
