Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भीषण गर्मी के चलते सिटीजन वॉइस ने की नौचंदी मेले में छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम स्थगित करने की मांग
    • लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से भिड़ंत में ड्राइवर जिंदा जला, 24 से ज्यादा सवारियां झुलसीं
    • जम्मू-कश्मीर पूर्ण राज्य होता तो महामाया वन क्षेत्र में एक भी घर नहीं गिरता : डिप्टी सीएम
    • महामहिम का निर्देश विवि और कॉलेजों में लागू हो ड्रेस कोड, सरकार उपलब्ध कराए ड्रेस जूते मौजे
    • प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने का सीएम का निर्देश जनहित में! मुख्यमंत्री जी विभागीय अधिकारियों को दें निर्देश
    • आईआईएमटी विश्वविद्यालय में छात्रा ने की आत्महत्या, जांच कमेटी के अलावा पुलिस प्रशासन और न्यायिक अधिकारी का पैनल बनाकर कराई जाएं जांच
    • नई होंडा सिटी नए लुक और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुई
    • भारत में 200MP कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ Oppo Find X9 Ultra लांच
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»भारत में 200MP कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ Oppo Find X9 Ultra लांच
    टेक्नोलॉजी

    भारत में 200MP कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ Oppo Find X9 Ultra लांच

    adminBy adminMay 22, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली, 22 मई (ता)। Oppo ने भारतीय बाजार में फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9 Ultra लांच कर दिया है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ 7,050mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन 200MP प्राइमरी कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है।
    फीचर्स की बात करें तो Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच की QHD+ फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1440×3168 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन से लैस है। एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। Find X9 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ Adreno 840 GPU दिया गया है। इस फोन में 16GB तक LPDDR5x RAM और XXXGB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है। इस फोन में 7,050mAh की बैटरी दी गई है जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
    कैमरा सेटअप की बात करें तो Find X9 Ultra के रियर में OIS के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 200MP का टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
    कीमत की बात करें तो OPPO Find X9 Ultra के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत भारत में 1,69,999 रुपए रखी गई है। इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और सेल 28 मई से Amazon, OPPO की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर होगी। इसके साथ ब्रांड नो कॉस्ट EMI, बैंक ऑफर्स और खास एक्सचेंज बोनस का ऑफर भी दे रही है। जिसके बाद कीमत और कम हो जाएगी।

    business Desh New Delhi Oppo Find X9 Ultra Launched in India with 200MP Camera and 7050mAh Battery tazza khabar tazza khabar in hindi Technical
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    भीषण गर्मी के चलते सिटीजन वॉइस ने की नौचंदी मेले में छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम स्थगित करने की मांग

    May 22, 2026

    लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से भिड़ंत में ड्राइवर जिंदा जला, 24 से ज्यादा सवारियां झुलसीं

    May 22, 2026

    जम्मू-कश्मीर पूर्ण राज्य होता तो महामाया वन क्षेत्र में एक भी घर नहीं गिरता : डिप्टी सीएम

    May 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.