नई दिल्ली, 22 मई (ता)। ‘मेलोडी’ पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच छिड़ी बहस के बीच वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गत दिवस कहा कि पिछले 12 साल में देश का टॉफी निर्यात (रुपए में) 166 प्रतिशत बढ़ा है। साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2013-14 में टॉफी का निर्यात 49.68 करोड़ रुपए था जो वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 132 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इस प्रकार इसमें लगभग 166 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। हालांकि ये आंकड़े रुपए में जारी किए गए हैं जिस कारण इस वृद्धि में बड़ा योगदान डॉलर के मुकाबले रुपये में पिछले 12 साल में आई गिरावट का भी है। पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ये आंकड़े साझा करते हुए लिखा कि वैश्विक बाजार में भारतीय टॉफी की मांग बढ़ रही है और ” ‘मेड इन इंडिया’ टॉफी की मिठास दुनिया को लुभा रही है”।
उल्लेखनीय है कि ये आंकड़े तब जारी किए गए हैं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक वीडियो में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने दिखाया है कि पीएम मोदी ने उन्हें पारले कंपनी की मेलोडी टॉफी का एक पैकेट उपहार में दिया है। उनके इस वीडियो पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे नेतृत्व नहीं “नौटंकी” करार दिया है और आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री को देश के सामने मंडरा रहे “आर्थिक तूफान” की चिंता नहीं है।
दरअसल मेलोनी दिसंबर 2023 से पीएम मोदी के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर साझ करते समय “मेलोडी” हैशटैग का इस्तेमाल करती हैं जो दोनों वैश्विक नेताओं के नाम को जोड़कर बना है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

