Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
    • गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया
    • राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला
    • जम्मू-कश्मीर को राज्य दर्जा बहाली की मांग तेज
    • कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
    • विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
    • बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
    • आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने से पहले तैयार होगा आपातकालीन निकासी मार्ग
    देश

    नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने से पहले तैयार होगा आपातकालीन निकासी मार्ग

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 28, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्रेटर नोएडा 28 मई। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आपातकालीन निकासी मार्ग के लिए जमीन की बाधा दूर हो गई है। एयरपोर्ट के पूर्वी छोर पर आपातकालीन निकासी के लिए सड़क का निर्माण 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही कार्गो टर्मिनल की कनेक्टिविटी के लिए बन रही सड़क के शेष हिस्से के लिए भी 6.9 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण पूरा कर कब्जा ले लिया गया है, लेकिन बीवीआइपी एक्सेस के लिए अभी सड़क क्रय की प्रक्रिया चल रही है।

    नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून से यात्री सेवा शुरू होने जा रही है। एयरपोर्ट पर आग, बम विस्फोट समेत अन्य दुर्घटना या आपदा के समय यात्रियों, अग्निशमन वाहन को रास्ता देने के लिए आपातकालीन निकासी मार्ग का मामला जमीन न मिलने के कारण अटका था। सोमवार को किसान के खाते में मुआवजा राशि ट्रांसफर के साथ प्राधिकरण ने इस बाधा को दूर कर दिया है। दस्तमपुर गांव की इस जमीन पर 140 मीटर लंबी एवं सात मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी।

    दस्तमपुर गांव की इस जमीन पर 140 मीटर लंबी एवं सात मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क रनवे के पूर्वी हिस्से में होगी। इस सड़क को कार्गो टर्मिनल की कनेक्टिविटी के लिए बनने वाली 30 मीटर चौड़ी सड़क से जोड़ दिया जाएगा। 30 मीटर चौड़ी सड़क के पूरी तरह निर्माण में भी जमीन की बाधा आड़े आ रही थी।

    यीडा की 60 मीटर चौड़ी सड़क से कार्गो टर्मिनल की कनेक्टिविटी के लिए 10.75 किमी लंबी सड़क का निर्माण एनएचएआइ को सौंपा गया था। एनएचएआइ ने 8.25 किमी लंबी सड़क का निर्माण कर दिया है, शेष 2.50 किमी सड़क जमीन न मिलने के कारण रुकी गई थी। जिला प्रशासन ने सड़क की बाधा दूर करने के लिए दस्तमपुर, रन्हेरा, रोही और पारोही गांव की तकरीबन 6.9 हे. जमीन का अधिग्रहण कर इसे यीडा को सौंप दिया है।

    एनएचएआइ इस जमीन पर सड़क का निर्माण पूरा कर कार्गो टर्मिनल की कनेक्टिविटी को पूरा करेगा। यह काम अगले दो माह में पूरा करने का लक्ष्य है। इससे कार्गो टर्मिनल की यीडा की 60 मीटर चौड़ी सड़क से सीधे कनेक्टिविटी हो जाएगी। यीडा के औद्योगिक सेक्टर 29 आदि को भी इस सड़क से कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

    यीडा एसीईओ व नोएडा इंटरनेेशनल एयरपोर्ट लि. के नोडल अफसर शैलेंद्र भाटिया का कहना है कि आपात कालीन निकास मार्ग और 30 मीटर चौड़ी सड़क दोनों की बेहद अहम है। एयरपोर्ट परिसर में आग आदि की घटना की स्थिति मेंं दमकल वाहनों को इसी आपातकालीन मार्ग से निकासी दी जाएगी।

    वीवीआइपी एक्सेस रोड के लिए क्रय की जा रही जमीन
    नोएडा एयरपोर्ट को यीडा की 60 मीटर रोड से जोड़कर वीवीआइपी एक्सेस रोड तैयार होनी है। इसके लिए अभी जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। इस सड़क का निर्माण भी एनएचएआइ करेगा।

    नोएडा एयरपोर्ट के लिए 110 इलेक्ट्रिक बसें होंगी उपलब्ध : योगी
    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से पहले योगी सरकार कनेक्टिविटी और निवेश परियोजनाओं को रफ्तार देने की तैयारी तेज कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जून से पहले जेवर एयरपोर्ट तक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत करने और शुरुआती चरण में 110 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

    noida noida-airport tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    संभल हिंसा पूर्व नियोजित साजिश का नतीजा, आयोग की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

    August 6, 2026

    गडकरी ने चालकों को ट्रैफिक नियमों की सही ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया

    August 6, 2026

    राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा अधूरा : उमर अब्दुल्ला

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.