Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेरठ : ठेकेदार के ठाठ-बाट देखकर सगे फूफा ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, दी ‘मय्यत सजाने’ की धमकी
    • राम मंदिर में आए चढ़ावे प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर की जाए जांच, आने वाले दान का उपयोग देश के विकास और जनहित में हो उपयोग
    • युवाओं के विकास में चौहमुखी विकास और ज्ञान व जानकारी उपलब्ध करा रहे सोशल मीडिया से बच्चों को बचाने की नहीं सही जानकारी देने की आवश्यकता है
    • तनिष्क शोरूम कांड का खुलासा, बाप- बेटे और गर्लफ्रेंड ने की थी 4 करोड़ की लूट
    • अंगदवीर हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शादीशुदा गर्लफ्रेंड के बच्चे को किडनैप कर नहर में फेंका
    • एमआरपी से 20 रुपए अधिक वसूला सिगरेट का दाम; अलीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने ठोंका 10 लाख का जुर्माना
    • मोहर्रम मातम का अवसर, सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं: योगी
    • सीसीएसयू ने छात्र को रिजल्ट में दिए छह नंबर, कॉपी में निकले 60
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»एंटरटेनमेंट»दीपिका पादुकोण की डिमांड पर सबा आजाद
    एंटरटेनमेंट

    दीपिका पादुकोण की डिमांड पर सबा आजाद

    adminBy adminMay 28, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई, 28 मई (ता)। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सबा आजाद पिछले कुछ वक्त से अपनी वेब सीरीज हूज योर गायनेक? के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। ये सीरीज 22 मई को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई। इन दिनों वो जोर शोर से प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में सबा ने एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री में आठ घंटे काम करने की मांग को लेकर चल रही बहस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का समर्थन किया है।
    दीपिका के आठ घंटे शिफ्ट की डिमांड करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में इसे लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। इस बहस पर पूरी इंडस्ट्री दो खेमों में बंटी नजर आई। ज्यादातर सेलेब्स ने दीपिका पादुकोण की इस मांग का समर्थन किया। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और थिएटर डायरेक्टर सबा आजाद ने इस मामले पर अपनी राय रखी है।
    स्क्रीन अवार्ड्स को दिए इंटरव्यू में सबा आजाद ने समाज में महिलाओं की स्थिति और कामकाजी माहौल पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े घरों में भी औरतें काम कर सकती हैं, लेकिन वो घर आकर खाना लगाती हैं और सबको खाना खिलाती हैं। हम अपने लड़कों से घर पर रहने को नहीं कहते, लेकिन लड़कियों से कहते हैं कि रात 8 बजे के बाद बाहर न निकलें। कन्या भ्रूण हत्या अभी भी होती है। दुनिया में घरेलू हिंसा भी काफी फैली हुई है और पुरुषों का दबदबा भी बहुत ज़्यादा है। मुझे लगता है कि हम पीछे चले गए हैं।
    दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड पर सबा आजाद ने कहा, श्हमारी इंडस्ट्री में अब महिलाओं को काम के खूब मौके मिलते हैं। हालात काफी बेहतर हुए हैं, लेकिन क्या आज भी सैलरी में बहुत अंतर है? नहीं ऐसा नहीं है। क्या हम उन महिलाओं का सम्मान करते हैं, जिन्होंने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है और जो सिर्फ़ 8 घंटे काम करने की मांग कर रही हैं? नहीं, हम ऐसा नहीं करते। हम अभी भी इस मामले में संघर्ष कर रहे हैं। हम अभी भी महिलाओं को बिना उनकी श्औकातश् दिखाए यह सुविधा नहीं दे पा रहे हैं।
    सबा आजाद ने आगे कहा कि हम पहले से बेहतर कर रहे हैं. अब महिलाओं के लिए बहुत ज्यादा कंटेंट उपलब्ध है और शादी के बाद काम में पहले जैसी ऊंच-नीच नहीं दिखती। शादीशुदा या ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए किरदारों को लेकर हालात भी अब काफी बेहतर हुए हैं। इसका बड़ा क्रेडिट ओटीटी को दिया जा सकता है। अब स्टारडम से ज्यादा कंटेंट की अहमियत बढ़ रही है।
    बता दें कि पिछले साल ऐसी खबरें आई थीं कि दीपिका पादुकोण ने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट छोड़ दी है, क्योंकि वो 8 घंटे से ज्यादा काम नहीं करना चाहती थीं और वो भी अपनी शर्तों पर। फिल्म कल्कि-2 से भी उन्हें किनारा किया गया। इसके बाद से ही सोशल मीडिया और बॉलीवुड गलियारों में इस बात पर बहस छिड़ गई है।

    Desh entertainment Mumbai Saba Azad at Deepika Padukone's Request tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    मेरठ : ठेकेदार के ठाठ-बाट देखकर सगे फूफा ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, दी ‘मय्यत सजाने’ की धमकी

    June 17, 2026

    राम मंदिर में आए चढ़ावे प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर की जाए जांच, आने वाले दान का उपयोग देश के विकास और जनहित में हो उपयोग

    June 17, 2026

    युवाओं के विकास में चौहमुखी विकास और ज्ञान व जानकारी उपलब्ध करा रहे सोशल मीडिया से बच्चों को बचाने की नहीं सही जानकारी देने की आवश्यकता है

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.