Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»डर हमें मिटाता है हौसले जीवन का संदेश देते हैं घबराना छोड़कर हिम्मत से काम लेना शुरु करो सफलता और सम्मान चरण चूमेगा
    देश

    डर हमें मिटाता है हौसले जीवन का संदेश देते हैं घबराना छोड़कर हिम्मत से काम लेना शुरु करो सफलता और सम्मान चरण चूमेगा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMay 12, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भगवान ने जो सुनिश्चित किया है हम कितना ही प्रयास कर ले वो अटल है इसलिए यह सोचकर कि कल क्या होगा डरकर जीने की बजाय बिना डर के जिएं और जो बाकी लोग तनाव में आ जाते हैं वो बचे रह सकते हैं। पाठकों कई बार देखा कुछ लोग
    एक बार एक युवक ने बताया कि सामने से जो गुंडा आ रहा है मुझे डर है वह मुझे मारेगा। घर से वाहन लेकर निकले लोग यह सोचने लगते हैं एक्सीडेंट ना हो जाए ऐसे कई मामले देखने को मिलते हैं जिनहें पूर्व में ही डर मानकर हम अपनी सेहत खराब कर लेते है। अगर निर्भिकता से किसी का सामना किया जाए परिवार में कोई फैसला लेना हो या परीक्षा में सोच बदलती है वो हमारे भविष्य को अंधकारमय कर देती है। मेरा मानना है कि सामने से आ रहा गुडा हम पर हमला कर सकता है तो हमें बिना डरे उसके सामने जाना चाहिए दो चार बार मारपीट करेगा बाद में शांत हो जाएगा कि यह मुझसे डरता है। जब मैं चार पांच साल की उम्र में चाय की दुकान पर झूठे बर्तन धोता था तो एक बाबा ने किसी से कहा कि तेरा बेटा पेड़ से कूदकर मर जाएगा तो परिवार के लोगों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। बाद में वह किसी तरह कमरे से बाहर निकला और पेड़ पर चढ़ा और गिरकर मर गया। इससे पता चलता है कि जो समय मिला वो अपने बच्चों के साथ रहकर यादगार बना सकते थे और हो सकता है कि यह घटना ना होती। कहने का मतलब है कि डरकर आप ना किसी परीक्षा से बच सकते हैं ना किसी देनदारी से। १९८२ में अनपढ़ होने के बावजूद पत्रकारिता में आया तो इसके बारे में मुझे कुछ नहीं पता था। दो माह बाद नाम लाया और 22 अक्टॅूबर १९८२ को समाचार पत्र निकाला। मेरे मित्रों ने समझाया कि ना तुम्हारे पास अक्षर ज्ञान है ना पैसा तो यह काम कैसे करोगे। कई ने कहा कि इसके पास कुछ नहीं है हमारी पुंजी और बर्बाद करेगा सबकी सुनी लेकिन हौंसला कम नहीं हुआ। आज में अपने पाठकों सहयोगियों की मदद से इस क्षेत्र में अपनी व्यवस्था बनाए हुए हूं और यह सब मेरा प्रयास नहीं है यह जो मेरे अपने हर क्षेत्र में है उनही के उत्पन्न हौंसले से मैं आगे बढ़ रहा हूं। इन बातों का यह मतलब नहीं है कि मैं किसी ्रअहम से ग्रस्त हूं। हमें कठिनाईयों के डर से अपना मार्ग बदलने की आवश्ययकता नहीं है। ऐसा करने से हम लडने से पहले ही धराशायी हो जाते है। कई बार लगता है कि हमारा खेल खत्म हो रहा है लेकिन भगवान और अपने साथ होते हैं इसलिए हम आगे बढते है। जब मैं मजदूरी करता था तीन चारगुंडो ने मेरी पिटाई की। एक बार सोचा कि यह रास्ता बदल दूं लेकिन फिर सोचा कि थोडी मारपीट से मैं कमजोर नहीं होने वाला। मैं रोजाना उनके सामने से निकलने लगा। कहने का मतलब है कि जीवन जीतना है पूरे हौंसले और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते रहो तरक्की का मार्ग कोई नहीं रोक सकता। इसलिए किसी से डरो मत। कठिनाई आती है चली जाती है ।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.