मेरठ, 08 जून (प्र)। यह खबर उन लोगों की नींद उड़ाने वाली है, जो रात को कुंडी लगाकर बिजली चोरी कर खर्राटे से नींद लेते रहे हैं। अब नगरीय विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अफसरों ने देर रात को बिजली चोरी रोकने के लिए छापामारी करने का निर्णय ले लिया है।
मुख्य अभियंता मेरठ जोन रजनीकांत मिश्रा एवं अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद के निर्देश के बाद अधिशासी अभियंता रेड रोहित कन्नौजिया को अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गर्मी में बिजली संकट को देखते हुए हाईलॉस इलाकों में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने एवं लाइन लॉस कम करने को अभियान चलाया जाएगा। रात में छापेमारी करने के लिए तीन टीमों का गठन किया है। अधिशासी अभियंता रेड रोहित कन्नौजिया के नेतृत्व में टीम हाईलॉस इलाकों में बिजली एवं विजीलेंस टीम संग रात में छापेमारी करेगी।
Trending
- अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
- सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
- तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
- लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
- उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
- चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल

