Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई
    • डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे
    • पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक
    • भारत का देसी एआई 22 भाषाओं में बोलेगा, इसी महीने आएगा टेक्स्ट वर्जन
    • करीना कपूर एलओसी कारगिल फिल्म के सीन को याद कर भावुक हुईं
    • प्रयागराज के IVF सेंटर पर सौदा, नाबालिग को शादीशुदा बताकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार
    • पेराई क्षमता बढ़ी बागपत चीनी मिल की
    • बीड़ी के धुएं ने रोक दी मथुरा में ट्रेन
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»कैप्टन सूर्य कुमार यादव ने किया एलान, पूरी मैच फीस सेना को देंगे दान
    देश

    कैप्टन सूर्य कुमार यादव ने किया एलान, पूरी मैच फीस सेना को देंगे दान

    adminBy adminSeptember 29, 2025No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली 29 सितंबर। भारतीय टीम ने खिताबी जीत के बाद ट्रॉफी नहीं उठाई। दरअसल, टीम ने एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला किया था जिसके बाद पुरस्कार समारोह टीम को ट्रॉफी दिए बिना ही समाप्त हो गया। ऐसी खबरें थी कि टीम अमीरात क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष के हाथों से ट्रॉफी लेगी, लेकिन टीम ने ट्रॉफी नहीं उठाने का फैसला किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एशिया कप की विजेता टीम के लिए वित्तीय पुरस्कार की घोषणा की है। बीसीसीआई ने बताया कि सहायक स्टाफ और टीम को इस खिताबी जीत के लिए 21 करोड़ रुपये की ईनामी राशि दी जाएगी। एशिया कप में भारतीय खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश, सूर्यकुमार ने सेना को समर्पित की पूरे टूर्नामेंट की मैच फीस। भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव एशिया कप के सभी मैचों की अपनी फीस भारतीय सेना को दान करेंगे। सूर्यकुमार ने यह एलान पाकिस्तान से एशिया कप फाइनल जीतने के बाद किया है। भारत ने रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को पांच विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

    सोशल मीडिया पर सूर्या ने लिखा, ‘इस टूर्नामेंट की अपनी मैच फीस हमारे सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए दान करने का फैसला किया है. आप हमेशा मेरी यादों में रहेंगे.’ उनके इस पहल की देशभर में तारीफ हो रही है. ऐसे में आइए जानते हैं सूर्यकुमार को एक मैच में कितनी फीस मिलती है और सेना को कितने रुपए मिलेंगे.

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर भारतीय खिलाड़ी को एक टी20 मैच के लिए करीब 4 लाख रुपए मैच फीस मिलती है. सूर्यकुमार यादव भी इसमें शामिल हैं. इस एशिया कप में भारतीय टीम और सूर्यकुमार ने सात मैच खेले, इस हिसाब से उन्हें कुल 28 लाख रुपए मिलेंगे, जो सीधे भारतीय सेना और जरूरतमंद परिवारों को जाएंगे. सूर्यकुमार यादव की इस पहल को क्रिकेट फैंस और देशभर में खूब सराहा जा रहा है.
    एशियन चैंपियन बनने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सूर्यकुमार ने कहा, ‘वह व्यक्तिगत रूप से सभी 7 मैचों की मैच फीस भारतीय सेना को दान कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि थोड़ा लेट हो गया, लेकिन यह योगदान उनके लिए गर्व की बात है.’

    asia-cup-2025 captain-suryakumar-yadav cricket tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप जीतने के लिए वैभव सूर्यवंशी और टीम को बधाई

    February 7, 2026

    डिजिटल ठगी में 25 हजार का मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरा भी नहीं, रिजर्व बैंक के अफसर मुंह बंद करने की बजाय ठोस उपाय ढूंढे

    February 7, 2026

    पीएम मोदी के गुरुमंत्र को आत्मसात करें छात्र, अंकों के पीछे ना भागकर खुद को जीवन की कसौटी पर कसें अभिभावक

    February 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.