प्रयागराज, 24 मार्च (हि)। शृंग्वेरपुर में निषादराज गुह्य के किले से मस्जिद और अन्य अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर गत दिवस प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने पर बैठ गए। समर्थकों के साथ मंत्री के धरने पर बैठने से हाईवे पर जाम लग गया। इस दौरान दो घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा। अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो मंत्री ने धरना समाप्त किया।
मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद निषादराज गुह्य की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होने शृंग्वेरपुर पहुंचे थे। शृंग्वेरपुर में निषादराज का किला है। आरोप है कि किले की जमीन पर कब्जा कर मस्जिद निर्माण किए जा रहे हैं।
Trending
- यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
- जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
- आज शाम से खुलेगा दिल्ली एक्सप्रेसवे और हाईवे
- शिवरात्रि पर सुबह से ही झमाझम बारिश
- भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
- अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
- आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
- हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा

