Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»रेलवे ट्रैक पर चल रहे तीन मजदूरों की इंदौर-पटना एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
    देश

    रेलवे ट्रैक पर चल रहे तीन मजदूरों की इंदौर-पटना एक्सप्रेस की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 24, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गाजीपुर 24 मार्च। बिहार से सटे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां रेलवे ट्रैक पर चल रहे तीन मजदूरों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. यह हादसा पूर्व मध्य रेलवे के गहमर रेलवे स्टेशन से आगे बारा हाल्ट के पास डाउन लाइन पर रविवार शाम हुआ.

    जानकारी के मुताबिक, तीनों मजदूर बिहार के रहने वाले थे और चौसा स्थित एनटीपीसी थर्मल पावर प्लांट में एल एंड टी कंपनी के तहत मजदूरी का काम करते थे. घटना के समय तीनों रेलवे ट्रैक पर एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर चल रहे थे. बताया जा रहा है कि वे सामने से आ रही ट्रेन में बैठे यात्रियों की ओर हाथ हिला रहे थे और पीछे से आ रही ट्रेन के हॉर्न को नजरअंदाज कर रहे थे.
    इसी दौरान ट्रेन संख्या 19321 इंदौर-पटना एक्सप्रेस डाउन लाइन पर तेज गति से आ रही थी. ट्रेन चालक ने कई बार हॉर्न बजाकर उन्हें चेतावनी देने की कोशिश की, वहीं सामने से आ रही दूसरी ट्रेन के चालक ने भी सतर्क करने का प्रयास किया, लेकिन तीनों मजदूर ट्रैक से नहीं हटे. तेज रफ्तार के कारण ट्रेन को समय रहते रोक पाना संभव नहीं हो सका और तीनों उसकी चपेट में आ गए. हादसा इतना भयावह था कि तीनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए.

    घटना की सूचना मिलते ही गहमर स्टेशन मास्टर ने पुलिस को जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की. शुरुआत में शवों की हालत इतनी खराब थी कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था, लेकिन बाद में आधार कार्ड और परिजनों की मदद से तीनों की शिनाख्त कर ली गई.

    मृतकों की पहचान जयनाथ सहनी (33), पप्पू कुमार (33) और गुलचंद कुमार (38) के रूप में हुई है. तीनों बिहार के मुजफ्फरपुर और वैशाली जिलों के निवासी थे और पिछले करीब एक साल से चौसा में मजदूरी कर रहे थे.

    स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे से पहले तीनों भतौरा गांव की एक शराब की दुकान से लौट रहे थे और आशंका जताई जा रही है कि वे नशे की हालत में थे. हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है.
    तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है

    ghazipur tazza khabar tazza khabar in hindi train-accident uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.