Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
    देश

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comMarch 24, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तरकाशी (उत्तराखंड) 24 मार्च। यमुनोत्री धाम के कपाट आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर 6 माह के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. यमुनोत्री धाम के कपाट 12 बजकर 35 मिनट पर कर्क लग्न अनुसार कृतिका नक्षत्र आयुष्मान योग पर विशेष पूजा अर्चना विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ के खोले जाएंगे. मंगलवार को यमुना जन्मोत्सव के अवसर पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में यमुनोत्री मंदिर समिति की अगुवाई में यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने का शुभ मुहूर्त निकाला गया.

    मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि इससे पहले खरसाली गांव से मां यमुना की डोली सुबह 8.45 पर रवाना होगी. मां यमुना की डोली खरसाली गांव से स्थानीय वाद्ययंत्रों के साथ मां यमुना के जयकारों के साथ यमुनोत्री के लिए रवाना होगी. खरसाली गांव से यमुना के भाई शनिदेव महाराज सोमेश्वर महाराज की डोली भी अपनी बहन को विदा करने यमुनोत्री जाएंगे. वहीं, गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तीथि तीर्थपुरोहितों ने चैत्र नवरात्र के पहले दिन घोषित कर दी थी. गंगोत्री धाम के कपाट भी आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन 6 माह के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे.

    चैत्र शुल्क षष्टी तिथि को यमुना जयंती मनाई जाती है. इसे धरती पर यमुना के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. पद्मपुराण में यमुना नदी को पाप नाशिनी, शोक हारिणी व कल्याणी कहा गया है. मान्यता है कि भगवान सूर्य की पुत्री व यम की बहन यमुना नदी की जलधारा में जो भी व्यक्ति स्नान करता है, उसे पापों से मुक्ति मिल जाती है. बता दें कि उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जनपद से ही देश की दो बड़ी नदियों गंगा व यमुना का उद्गम होता है. जहां गंगा का उद्गम समुद्रतल से करीब 3892 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गोमुख से होता है. वहीं, यमुना नदी का उद्गम समुद्रतल से 4421 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कालिंदी पर्वत से होता है.

    खरसाली में मां यमुना का शीतकालीन प्रवास व मंदिर है. शीतकाल के लिए यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की शीतकाल के छह मा पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना शीतकालीन प्रवास में ही होती है. यहां मां यमुना को बेटी का दर्जा प्राप्त है. कपाटबंदी पर मां यमुना यमुना की उत्सव डोली का स्वागत भी मायके आने वाली बेटी की तरह ही होता है. वहीं, कपाट खुलने पर विदाई भी बेटी की तरह होती है. गंगा की ही तरह यमुना केवल नदी नहीं, बल्कि जीवन का आधार है.

    akshaya-tritiya tazza khabar tazza khabar in hindi uttarakhand yamunotri-dham
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.