Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम योगी बोले- ललिता गौतम हत्याकांड के दोषी बचेंगे नहीं, परिवार से मुलाकात की, 5 लाख की मदद, आवास देंगे
    • क्या एक शादी करने वाले को ही मप्र में रहने का कानूनी अधिकार होगा यह असंभव है
    • बच्चे गश खाकर गिर रहे हैं छुटिटयां या समय बदलाव समाधान नहीं, नियम विरुद्ध काम करने वाले प्रबंधक और प्रधानाचार्यो को भेजा जाए जेल
    • पीएम के स्वच्छता अभियान पर अरबों खर्च, शुक्रताल तीर्थस्थल गंगा में कैमिकल युक्त पानी आने पर साधु संतों ने किया प्रदर्शन
    • Maruti Suzuki इस साल लॉन्च कर सकती है कई नए प्रोडक्ट्स
    • लॉर्ड्स में 22 साल से भारतीय टीम ने कोई मैच नहीं जीता, रविवार को मुकाबला होगा कड़ा
    • पीवी सिंधु पहली बार जापान ओपन के फाइनल में पहुंची
    • फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, लखनऊ के 7वीं फेल ठगों ने अमेरिकियों से की अरबों की ठगी; 7 गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»मान्य मुख्यमंत्री जी कृषि भूमि पर बिना भूउपयोग बदले उद्योग लगाने की नीति आम आदमी के लिए कष्ट का कारण ना बन जाए
    देश

    मान्य मुख्यमंत्री जी कृषि भूमि पर बिना भूउपयोग बदले उद्योग लगाने की नीति आम आदमी के लिए कष्ट का कारण ना बन जाए

    adminBy adminMarch 24, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रदेशवासियों को हर संभव सुविधाएं दिलाने और उनकी परेशानियां दूर करने व खुशहाली तथा भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था बनाने में लगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। इस कड़ी में जो जरुरतमंदों को घर व व्यापार के लिए दुकान तथा उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु निर्माण के नियमों में दी जा रही ढील सराहनीय है। लेकिन गत दिवस सीएम की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में जो फैसला हुआ कि कृषि भूमि पर बिना भूउपयोग बदले ही लगा सकेंगे उद्योग इससे ऐसा लगता है कि अभी तक जो कुछ बिल्डरों आदि द्वारा औद्योगिक कॉलोनियां काटी जाती है और मकान दुकानें बनाई जाती है उनमें जो अनियमितताएं निर्माण नीति का नजरअंदाज कर बरती जाती रही है उससे देहात से लेकर शहरों तक खेती की भूमि और वन समाप्त हो रहे हैं। ऐसे में पर्यावरण संतुलन की समस्या तो पैदा होगी ही हर व्यक्ति को आसानी से भोजन भी उपलब्ध नहीं हो पाएगा क्योंकि कृषि भूमि पर बिना भू उपयोग बदलवाए उद्योग लगाने की छूट लोगों को निरंकुश बना देगी।
    मुख्यमंत्री जी अभी तक की स्थिति पर आप सर्वे कराएं तो शहरों के सुनियोजित विकास निर्माण नीति का पालन कराने के लिए तैनात कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से जो अविकसित विकास हो रहा है उसमें हवा पानी को प्रभावित तो किया ही है सारी संरचाएं बिगाड़ दी है। उद्योगों को बढ़ावा देने की नीति आपकी अच्छी है लेकिन पूर्व मेें जो नीति और नियम बने वो कितने कारगर हुए इस सर्वे कराया जाए और जितनी छृट वर्तमान में सरकार द्वारा निर्माण में लगे लोगों को दी गई है वो कम नहीं है मगर उनका पालन अगर पूर्व की भांति हुआ तो यह उद्योगों के लिए जो व्यवस्था बनी है उससे गावों व शहरों में जगह ही नहीं बचेगी जिससे आम आदमी ताजा हवा में घूम सके। अभी भी प्रदेश के जिलों में एक हजार गज में नक्शा पास कराकर ५० हजार गज में नागरिकों के अनुसार जो रिहायशी व औद्योगिक कॉलोनी काटी गई है उसका सर्वे समिति बनाकर कराकर रिपोर्ट मंगाई जाए तो पता चलेगा कि पैसा कमाने की धुन में लोग किस प्रकार वनों व खेती की जमीन का दोहन कर रहे हैं। मेरा आश्य सिर्फ इतना है कि प्रदेश के विकास औद्योगिक का्रंति के लिए नियमों को नजरअंदाज कर यह कार्य नहीं होने चाहिए वरना एक तरफ हम सुविधा दे रहे हैं दूसरी तरफ सड़कों की चौड़ाई कम होने से जो जाम लगेगा और कृषि भूमि पर उद्योग लगने से जो अन्न की कमी होगी उसका समाधान आसानी से नहीें होगा।
    (प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)

    sampadkiya tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    सीएम योगी बोले- ललिता गौतम हत्याकांड के दोषी बचेंगे नहीं, परिवार से मुलाकात की, 5 लाख की मदद, आवास देंगे

    July 18, 2026

    क्या एक शादी करने वाले को ही मप्र में रहने का कानूनी अधिकार होगा यह असंभव है

    July 18, 2026

    बच्चे गश खाकर गिर रहे हैं छुटिटयां या समय बदलाव समाधान नहीं, नियम विरुद्ध काम करने वाले प्रबंधक और प्रधानाचार्यो को भेजा जाए जेल

    July 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.