Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हत्या कर सजा काट रहे 2 कैदियों की जेल में होगी शादी
    • उम्रदराज-गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कैदियों की रिहाई के लिए बने पॉलिसी: सुप्रीम कोर्ट
    • कैटरीना कैफ हुईं 43 वर्ष की, मूल नाम कैटरीना टॉरकेटी है
    • एसजीएसटी की टीम ने मेरठ की बोगस फर्म का किया भंडाफोड
    • जिलाधिकारी जी निकालें बूढ़ा बाबू मेला का हल
    • सोनम वांगचुक अनशन समाप्त करें, हर व्यक्ति यही कह रहा है, मुददे उठाने के लिए पूरा भविष्य पड़ा है, आप स्वस्थ होंगे तो
    • कॉल सेंटर खोल रिश्ते कराने के नाम पर ठगी का राजफाश
    • सरकारी कर्मियों की पहचान निजी नहीं : आयोग
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अलीगढ़ में महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती और अशोक पाण्डेय की संपत्ति कुर्क, बैंक खाते फ्रीज
    देश

    अलीगढ़ में महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती और अशोक पाण्डेय की संपत्ति कुर्क, बैंक खाते फ्रीज

    adminBy adminJune 26, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अलीगढ़ 26 जून। यूपी के अलीगढ़ में अपराध और माफिया गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देहलीगेट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों की चल संपत्ति और बैंक खातों में जमा धनराशि को कुर्क कर दिया.

    जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत कुल 7,36,842.86 रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है. टीवीएस शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती और उनके पति अशोक पांडे पर तीन लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराने का केश चल रहा है.

    पुलिस ने दोनों सूत्रों के अलावा महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती और उनके पति अशोक पांडे को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. पुलिस ने दावा किया था कि महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती के अभिषेक गुप्ता से संबंध थे. दोनों के बीच विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई. जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर दोनों की चल संपत्ति कुर्क की गई है.

    पुलिस के अनुसार, कार्रवाई अशोक कुमार पाण्डेय पुत्र केशव दयाल पाण्डेय निवासी बी दास कम्पाउंड, नौरंगाबाद, थाना गांधी पार्क तथा उनकी पत्नी महामण्डलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पाण्डेय के विरुद्ध की गई.

    दोनों के खिलाफ पहले से गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है और उन पर विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त रहने के आरोप हैं.

    जब्त की गई संपत्तियों में मारुति XL6 कार (नंबर UP81CV8210) शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5.76 लाख रुपये बताई गई है.

    इसके अलावा दोनों अभियुक्तों के विभिन्न बैंक खातों में जमा 1,60,842.86 रुपये की धनराशि को फ्रीज कर कुर्क किया गया है. इस प्रकार कुल जब्त संपत्ति का मूल्य 7,36,842.86 रुपये है.

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अशोक कुमार पाण्डेय के विरुद्ध हत्या, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, धार्मिक भावनाएं भड़काने, धमकी देने और सरकारी आदेशों की अवहेलना जैसे मामलों सहित कई मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं.

    वहीं, महामंडलेश्वर अन्न पूर्णा भारती के खिलाफ भी सांप्रदायिक तनाव फैलाने, आपराधिक षड्यंत्र तथा अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं.

    थाना देहलीगेट पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई थाना रोरावर में दर्ज मु0अ0सं0 458/25 के अंतर्गत गैंगस्टर अधिनियम की धाराओं 2/3 में की गई. इसके बाद गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत अभियुक्तों द्वारा कथित रूप से अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर जिला मजिस्ट्रेट की स्वीकृति के बाद कुर्क किया गया.

    aligarh MAHAMANDALESHWAR ANNAPURNA BHARTI tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    हत्या कर सजा काट रहे 2 कैदियों की जेल में होगी शादी

    July 16, 2026

    उम्रदराज-गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कैदियों की रिहाई के लिए बने पॉलिसी: सुप्रीम कोर्ट

    July 16, 2026

    कैटरीना कैफ हुईं 43 वर्ष की, मूल नाम कैटरीना टॉरकेटी है

    July 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.