कुरुक्षेत्र , 03 जुलाई (ता)। भारतीय संस्कृति और सभ्यता के केंद्र तथा भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि कुरुक्षेत्र के बीचों-बीच स्थित है हरियाणा राज्य की एक ऐतिहासिक धरोहर—थानेसर। 7वीं शताब्दी में सम्राट हर्षवर्धन की राजधानी रहा तथा सरस्वती-घग्गर नदी के तट पर बसा यह प्राचीन नगर चंडीगढ़ से महज 100 और दिल्ली से लगभग 160 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अपने आसपास स्थित धार्मिक स्थलों, मंदिरों, संग्रहालयों, बाग-बगीचों, मेलों और कला प्रदर्शनियों के कारण यह पर्यटकों के लिए एक आदर्श पर्यटन स्थल है।इसके अनेक आकर्षणों में से एक है थानेसर का बाजार, जो कुरुक्षेत्र की सबसे पुरानी शॉपिंग स्ट्रीट…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
सुल्तानपुर 03 जुलाई। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में गुरुवार-शुक्रवार देर रात गश्त के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीन बदमाश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने बताया कि जिले में रात के समय चोरी और सेंधमारी की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार गश्त, चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 3 बजे जयसिंहपुर थाना पुलिस पीढ़ी…
लखनऊ, 03 जुलाई (ता)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने गत दिवस कहा कि उनकी पार्टी अब जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए मैदान में उतरेगा।कांग्रेस कमेटी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी ) की अहम बैठक प्रदेश मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने की, जबकि उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन को मजबूत…
पटना, 03 जुलाई। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने भोजपुर के चिंचत भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले को लेकर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने मामले में आरोपी रहे जगदीशपुर के तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी दिए जाने पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पूरे मामले में सरकार केवल दिखावटी कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि आरोपी अधिकारी को नई जिम्मेदारी सौंपा जाना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय…
पीलीभीत, 03 जुलाई (ता)। शहर की मंडी समिति परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गत दिवस कुल 397 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। आवेदन करने वाले जोड़ों का चार तिथियों में विवाह कराया जाना है। ऐसे में गत दिवस दूसरे दिन सदर विधानसभा क्षेत्र के जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।सदर विधानसभा में कुल 447 शादियां संपन्न कराई जानी थी। इसमें से महज 397 जोड़े ही विवाह के लिए पहुंचे। सामूहिक विवाह में 220 हिंदू जोड़ों का मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न हुआ। इसके लिए विवाह स्थल पर आठ सेक्टर बनाकर इसमें 67 वेदी बनाई गईं। इसके…
मेरठ 03 जुलाई (प्र)। ईस्टर्न कचहरी रोड स्थित एनएएस कॉलेज के सामने चल रहे नाला निर्माण कार्य को लेकर बृहस्पतिवार को हंगामा हो गया। निर्माण में अनियमितता और बेवजह घुमाव देने का आरोप लगाते हुए पार्षद उत्तम सैनी ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। जानकारी मिलने पर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार और मुख्य अभियंता निर्माण पीके सिसोदिया मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की पार्षद का कहना कि नाले को अनावश्यक रूप से घुमाव देकर बनाया जा रहा है। इससे बरसात के दौरान पानी का प्रवाह प्रभावित होगा। यदि नाला सीधी दिशा में बनाया जाए तो पानी तेजी से निकलेगा जबकि…
इराक/नई दिल्ली, 03 जुलाई (ता)। इराक में इन दिनों भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चल रहा है। कई नेताओं के यहां से अकूत संपत्ति मिल रही है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा महिला सांसद हिंद अल-अब्बासी की हो रही है। उनके यहां से 490 करोड़ कैश, 27 किलो सोना और तो और सोने की बनी ब्रा-पेंटी मिली है।इस जानकारी के बाहर आने के बाद यह खबर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि अभी इस खबर की इराक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर…
नई दिल्ली, 03 जुलाई (ता)। तृणमूल कांग्रेस के ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट ने गत दिवस निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात कर पार्टी पर अपने दावे का पक्ष रखा। बैठक के बाद ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि आयोग ने उनकी बात धैर्यपूर्वक सुनी है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 जून को कोलकाता में आयोजित विशेष संगठनात्मक सत्र की जानकारी पहले ही आयोग को लिखित रूप में दी जा चुकी थी। बागी गुट का दावा है कि दो-तिहाई से अधिक विधायक और बड़ी संख्या…
मेरठ 03 जुलाई (प्र)। शहर में रेहड़ी-पटरी कारोबार को व्यवस्थित करने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत करीब चार करोड़ रुपये की लागत से गंगानगर, पल्हेड़ा और पावली खास में तीन आधुनिक मॉडल वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे। इस परियोजना से छोटे कारोबारियों को स्थायी और सुरक्षित स्थान मिलेगा वहीं शहर की यातायात व्यवस्था और सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। नगर निगम के प्रस्ताव के अनुसार वार्ड- 37 गंगानगर में जोनल पार्क के सामने वार्ड 27 पल्हेड़ा में फ्लाईओवर के नीचे और पावली खास रेलवे फाटक…
बेंगलुरु, 03 जुलाई (ता)। इसरो के मुख्यालय को गत दिवस भेजे गए बम की धमकी वाले ईमेल के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि धमकी मिलने के बाद श्वान दस्ता एवं बम का पता लगाने और उसे नष्ट करने वाले दस्ते (बीडीडीएस) के साथ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।पुलिस के मुताबिक न्यू बीईएल रोड पर स्थित इसरो मुख्यालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक ईमेल आया, जिसमें दावा किया गया कि इसरो कार्यालय में बम धमाका किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, एहतियात के तौर पर सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल…
