पीलीभीत, 03 जुलाई (ता)। शहर की मंडी समिति परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गत दिवस कुल 397 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। आवेदन करने वाले जोड़ों का चार तिथियों में विवाह कराया जाना है। ऐसे में गत दिवस दूसरे दिन सदर विधानसभा क्षेत्र के जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
सदर विधानसभा में कुल 447 शादियां संपन्न कराई जानी थी। इसमें से महज 397 जोड़े ही विवाह के लिए पहुंचे। सामूहिक विवाह में 220 हिंदू जोड़ों का मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न हुआ। इसके लिए विवाह स्थल पर आठ सेक्टर बनाकर इसमें 67 वेदी बनाई गईं। इसके साथ ही 177 मुस्लिम जोड़ों ने निकाह कबूल किया। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अफसरों ने जोड़ों को पौधे भी वितरित किए। इस दौरान डीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर, डीपीआरओ रोहित भारती सहित, ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, नौगवां पकड़िया चेयरमैन संदीप कौर मौजूद रहे।
सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जोड़ों का विवाह कराने के साथ ही उन्हें उपहार स्वरूप सामान दिया जाता है। विभाग की ओर से उपहार वितरण के लिए अलग से पंडाल बनाया गया। जहां वाहनों का प्रवेश थोड़ी दूरी पर था। ऐसे में उपहार का सामान मिलने पर उसे लेकर जाने में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

