Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी
    • पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली
    • सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके
    • जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से मैदान में उतरेगी
    • 10वीं में फेल होने पर भागा बेटा 30 साल बाद घर लौटा, बूढ़े माता-पिता से मिलकर फूट-फूटकर रोया
    • श्रीलंका को भारतीय अंडर-19 टीम ने 211 रनों से हराया
    • Samsung AI स्मार्ट चश्मे लॉन्च, अब रियल टाइम में ट्रांसलेट होगी बातचीत
    • तलाक के एक महीने बाद ही मौनी रॉय को मिला नया ब्वॉयफ्रेंड
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, भरत तिवारी एनकाउंटर मामलाः बोले- ‘बिना सीएम की अनुमति के कुछ नहीं होता’
    देश

    तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला, भरत तिवारी एनकाउंटर मामलाः बोले- ‘बिना सीएम की अनुमति के कुछ नहीं होता’

    adminBy adminJuly 3, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना, 03 जुलाई। राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने भोजपुर के चिंचत भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले को लेकर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है।
    उन्होंने मामले में आरोपी रहे जगदीशपुर के तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी दिए जाने पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पूरे मामले में सरकार केवल दिखावटी कार्रवाई कर रही है।

    गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि आरोपी अधिकारी को नई जिम्मेदारी सौंपा जाना कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय केवल औपचारिकता निभा रही है। तेजस्वी यादव ने कहा, रबिना मुख्यमंत्री की अनुमति के किसी की हिम्मत ही नहीं है। गृह मंत्री भी वही हैं। पहले अधिकारी द्वारा उनको मैसेज भेजा गया, तब एनकाउंटर हुआ है। अब केवल दिखावटी कार्रवाई हो रही है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधियों और दोषी अधिकारियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जिसके कारण पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा, श्यहां जो भी अपराधी हैं, उनको संरक्षण मिलता है। सही तरीके से सुनवाई और कार्रवाई नहीं हो पाती है। यही सच्चाई है। सत्ता में बैठे लोग पूरे मामले की सच्चाई जानते हैं। राजद नेता ने एक बार फिर दावा किया कि इस पूरे प्रकरण में बिना शीर्ष स्तर की सहमति के कोई कार्रवाई संभव नहीं थी। उन्होंने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आरोपी अधिकारियों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई है और उन्हें नई जिम्मेदारी किस आधार पर सौंपी गई।

    उल्लेखनीय है कि भोजपुर के चिंचत भरत तिवारी कथित फर्जी एनकाउंटर मामले को लेकर विपक्ष लगातार बिहार सरकार पर हमलावर है। मामले में दर्ज प्राथमिकी में कई पुलिसर्किमयों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसी बीच जगदीशपुर के तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी दिए जाने के बाद राजनीतिक विवाद और तेज हो गया है। विपक्ष इसे सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करने वाला फैसला बता रहा है।

    bharat-tiwari-encounter bihar patna tazza khabar tazza khabar in hindi tejashwi-yadav
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    16 मेट्रो स्टेशन बंद होने से सुप्रीम कोर्ट पहुंची वकीलों की परेशानी

    July 23, 2026

    पोस्टर बैनरों में प्रदर्शित व्यापारिक संस्थानों से राजस्व की हो वसूली

    July 23, 2026

    सुरक्षाबलों का मनोबल बना रहे आम आदमी भी अपनी बात कह सके

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.