Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भजन संध्या एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया
    • पूजा का शुभारंभ भगवान चंद्रप्रभु के अभिषेक एवं पूजन के साथ हुआ
    • एक ही कैडर वालों को अलग अलग वेतनमान नहीं: हाईकोर्ट
    • 20 साल की सेवा वाले रेलकर्मियों को ट्रांसफर में प्राथमिकता
    • बांग्लादेश के राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के जल्द इस्तीफा देने की उम्मीद
    • चातुर्मास 25 से, चार महीने बंद रहेंगे शुभ मुहूर्त
    • 28 प्रमुख कांवड़ मार्गों से गुजरेंगे शिव भक्त, 32 मंदिरों और 12 श्रावण मेलों पर सुरक्षा में 148 बैरियर लगाए गए
    • झूठी आन के लिए बेटी की हत्या, पिता और सौतेली मां गिरफ्तार
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»28 प्रमुख कांवड़ मार्गों से गुजरेंगे शिव भक्त, 32 मंदिरों और 12 श्रावण मेलों पर सुरक्षा में 148 बैरियर लगाए गए
    देश

    28 प्रमुख कांवड़ मार्गों से गुजरेंगे शिव भक्त, 32 मंदिरों और 12 श्रावण मेलों पर सुरक्षा में 148 बैरियर लगाए गए

    adminBy adminJuly 24, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 24 जुलाई (प्र)। मेरठ रेंज में कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मजबूत सुरक्षा खाका तैयार किया गया है। यहां 28 कांवड़ मार्गो से शिव भक्त कांवड़िया गुजरेंगे। ऐसे में इन मार्गो पर किसी भी तरह की अव्यवस्था हावी ना हो, इसको देखते हुए 148 बैरियर लगाए गए हैं।

    नदी और नहर के आसपास 157 नाव और 139 प्रशिक्षित गोताखोर लगाए गए हैं। पूरे रेंज में 32 मंदिर हैं, जहां शिवरात्रि पर जलाभिषेक किया जाएगा, इसको लेकर भी प्लान बनाया गया है।

    डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि घाट, नदी और नहर के आसपास डबल बैरिकेटिंग, साइन बोर्ड, प्रकाश की व्यवस्था, पार्किग, कन्ट्रोल रुम व खोया पाया केन्द्र, पीए सिस्टम, वॉच टॉवर तथा एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की टीमें तैनात रहेंगी।

    उन्होंने बताया कि जनपद मेरठ में 7 मुख्य कावंड मार्ग हैं जिनकी दूरी 228 किमी है। इन मार्गो पर 26 बैरियर बनाये गए हैं।

    अन्य जिलों की यह है व्यवस्था कावड़ यात्रा से जुड़े सभी जनपदों में इसी तरह की व्यवस्था तैयार की गई है। अन्य जिलों से जुड़ी व्यवस्था की बात करें तो बुलन्दशहर में 446 किलोमीटर के 10 मुख्य कावंड मार्ग, बागपत में 164 किलोमीटर के छह प्रमुख कावड़ मार्ग और हापुड़ में 131 किलोमीटर के पांच मुख्य कावड़ मार्ग हैं।

    आपदा नियंत्रण के लिए यह बनी व्यवस्था डीआईजी ने बताया कि आपदा नियंत्रण के भी प्रमुख इंतजाम किए गए हैं। मेरठ में 12 नाव के साथ 35 गोताखोर, बुलन्दशहर में 37 नाव के साथ 58 गोताखोरों, बागपत में 8 नावों के साथ 20 गोताखोर और हापुड़ में 10 नावों के साथ 26 गोताखोर लगाए गए हैं। सभी नावों में लाइफ जैकेट रहेगी। नदी और नहर के आसपास पड़ने वाली पुलिस चौकी पर भी लाइफ जैकेट उपलब्ध रहेगी।

    शिविरों में सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
    कांवड़ मार्गों पर कांवड़ सेवा शिविरों की तैयारियां तेज हो गई। शिविरों को ईको-फ्रेंडली रखने पर जोर है। शिविरों में कैमरों से निगरानी होगी। अधिकांश कांवड़ सेवा शिविरों संचालकों ने इस बार शिविर को प्लास्टिक एवं पॉलीथिन फ्री रखने की तैयारी कर ली। स्टील के बर्तनों में कांवड़ियों को प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। कांवड़ मार्ग पर कुछ सेवा शिविर 30 जुलाई से तो कुछ शिविर तीन से पांच अगस्त के बीच शुरू होंगे। वहीं, हरिद्वार से जल लेकर शिवभक्त आने शुरू हो गए हैं। राजस्थान के साथ दूसरे राज्यों के कांवड़ियां बोल बम के जयकारों के साथ बढ़ने लगे हैं।

    Kanwar Yatra 2026 meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    भजन संध्या एवं ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    July 24, 2026

    पूजा का शुभारंभ भगवान चंद्रप्रभु के अभिषेक एवं पूजन के साथ हुआ

    July 24, 2026

    एक ही कैडर वालों को अलग अलग वेतनमान नहीं: हाईकोर्ट

    July 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.