वृंदावन, 10 जून (ता)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पास बिहारीपुरा मोहल्ला की गली नंबर 5 में गत दिवस बंदरों के उत्पात से एक मकान का छज्जा गिर गया। इसमें चार महिलाओं और एक बच्चे समेत नौ श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। गली में मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद डीएम और एसएसपी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। मंदिर की गली में लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, तभी तेज आंधी के बीच छज्जे पर बंदरों का झुंड उछल-कूद कर रहा था। इसी दौरान कमजोर हो चुका छज्जा अचानक टूटकर नीचे गिर गया। छज्जे के साथ ईंट, सीमेंट और कंक्रीट का मलबा भी सड़क पर आ गिरा, जिसकी चपेट में कई श्रद्धालु आ गए। छज्जा गिरते ही क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला तथा पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की आवाजाही को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सीपी सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करते हुए आसपास के जर्जर भवनों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं की पहचान लक्ष्मीनारायण (35) पुत्र शिशुपाल निवासी अलीगढ़, रुद्रांश (5) पुत्र विजय, विजय (35) पुत्र सतीश निवासी आगरा, उर्मिला देवी (70) पत्नी गोविंद लाल, चंचल प्रजापति (26) पुत्री ओमप्रकाश निवासी राजस्थान, जानकी देवी (48) पत्नी ओमप्रकाश, मेधा सैनी पुत्री जगवती तथा गोविंद (65) पुत्र खुशीलाल निवासी जनकपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है। इसके अलावा आस्था भदौरिया (17) पुत्री मुकेश निवासी इटावा भी घायल हुई हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

