नई दिल्ली, 10 जून (ता)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एमबीबीएस की मैनेजमेंट कोटा सीट दिलाने का झांसा देकर एक दंपति से 1.40 करोड़ रुपए की कथित ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में बागलगुंटे पुलिस ने एक डॉक्टर सहित दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है। आरोपियों पर भरोसा तोड़ने और धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता दंपति अपनी बेटी के लिए निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीट की तलाश कर रहे थे। उनकी बेटी नीट परीक्षा के अंकों के आधार पर सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
कुशीनगर 10 जून। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक बेहद हैरान और रोमांचित करने वाला मामला सामने आया है. यहां तरयासुजान क्षेत्र के एक खेत में मिट्टी की खुदाई के दौरान पीतल का एक प्राचीन घड़ा मिला, जिसमें चांदी के सैकड़ों ऐतिहासिक सिक्के भरे हुए थे. घड़ा बाहर निकलते ही टूट गया और कीमती सिक्के खेत में बिखर गए. जैसे ही यह खबर फैली, पूरे इलाके में सनसनी मच गई और सिक्कों को समेटने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हालात इस कदर बेकाबू हो गए कि लोग देर रात तक कुदाल लेकर खेत खोदते रहे. बाद…
कोटा, 10 जून (ता)। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राजस्थान के बारां जिला उपभोक्ता कोर्ट ने गुटखा और पान मसाला के विज्ञापनों को लेकर विमल पान मसाला के मालिक विमल अग्रवाल सहित बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने सभी पक्षों को 9 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से या अपने वकील के माध्यम से पेश होने का निर्देश दिया है।यह मामला बारां की एक नागरिक अधिकार संस्था की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता वीरेंद्र सिंह का कहना है कि गुटखा…
कोलकाता, 10 जून (ता)। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया बदलाव देखने को मिला है। तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी से भी दूरी बना ली है। सुष्मिता देव को लंबे समय से ममता बनर्जी के करीबी नेताओं में गिना जाता था। उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खबर है कि उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की है। इसके बाद उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि वह…
नई दिल्ली, 10 जून (ता)। Redmi Note 15 सीरीज को इस साल की शुरुआत में जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में अभी चार फोन हैं – Note 15, Note 15 Pro, Note 15 Pro+ और Note 15 SE। देश में इस लाइनअप के लॉन्च के कुछ ही समय बाद, इसके अगले वर्शन (सक्सेसर) से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन सामने आने लगी थी। उम्मीद है कि Xiaomi का सब-ब्रांड इस साल के आखिर में चीन में Redmi Note 17 सीरीज़ को पेश करेगा। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च की पुष्टि नहीं की है, लेकिन खबर…
कानपुर 10 जून। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बदहाल सरकारी व्यवस्था का नमूना सामने आया है। अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आए पिता को मृत्यु प्रमाण पत्र थमा दिया गया। अब बेटे को जीवित साबित करने के लिए पिता कई महीनों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है। पूरा मामला नरवल तहसील के सरसौल विकासखंड के बांबी गांव का है। 9 जनवरी, 2026 को जितेंद्र कुमार अपने बेटे आयांश का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया था। 24 फरवरी को उनको मृत्यु प्रमाण पत्र पकड़ा दिया गया जिसे देखकर वह हैरान रह गए। जितेंद्र कुमार…
नई दिल्ली, 10 जून (ता)। उत्तर प्रदेश सरकार में सहयोगी दल सुभासपा के प्रमुख और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू से मुलाकात की। इस मुलाकात में आम लोगों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने खास तौर पर अल्पसंख्यक समाज, गरीब परिवारों, पिछड़े वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए चल रही योजनाओं पर बात की। बैठक में सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरविंद राजभर भी मौजूद रहे। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने तस्वीरें और संदेश सोशल मीडिया पर साझा किए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ…
लखनऊ, 10 जून (ता)। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बयान जारी किया है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सत्तारूढ़ बीजेपी पर निशाना साधा है। अखिलेश ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पर तंज करते हुए कहा कि मंत्री कभी आईसीयू में गहरी सांस ले रहे है, लेकिन उन्होंने अपने विभाग के बारे में कोई सवाल किया है? उन्होंने आगे कहा कि इससे उनके दायित्वहीनता के प्रति आयोग्यता, उदासीनता, लापरवाही, असमर्थता और अक्षमता को दिखाती है।सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर साझा की है।…
नई दिल्ली 10 जून। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों में जमा धन पर मिलने वाले ब्याज को पारदर्शी बनाने के लिए एक मसौदा ढांचा पेश किया है। इस नए नियम के आने के बाद बैंक गुपचुप तरीके से ब्याज दरों में बदलाव नहीं कर पाएंगे। सभी बैंकों को हर दिन की शुरुआत से पहले अपनी वेबसाइट पर सभी जमा योजनाओं की ब्याज दरें घोषित करनी होंगी। केंद्रीय बैंक ने मसौदा सुझावों के लिए जारी किया है। इनका उद्देश्य बैंकों को रुपये में मिले बड़े जमा की ब्याज दर तय करने की अधिक स्वतंत्रता देना और जमा ब्याज दरों के खुलासे…
लखनऊ, 10 जून (ता)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत दिवस कहा कि जिनके मन में देश के प्रति आस्था व निष्ठा नहीं है और जो यहां के संस्कारों का सम्मान नहीं कर सकते, उनके लिए भारत की धरती ‘धर्मशाला’ नहीं हो सकती।मुख्यमंत्री ने ‘लव जिहाद’, धर्मांतरण की साजिशों और ‘लैंड जिहाद’ को लेकर चेतावनी दी। योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम के आदर्श उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक देश को एकजुट करते हैं। इस श्री राम कथा…
