Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा-आरएसएस का मुकाबला कर सकती है : राहुल
    चुनाव

    सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा-आरएसएस का मुकाबला कर सकती है : राहुल

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 12, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली, 12 जून (ता)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गत दिवस कहा कि देश में सिर्फ कांग्रेस एकमात्र विपक्षी पार्टी है जो टूट नहीं रही है और वही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुकाबला कर सकती है।
    सूत्रों ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से तृणमूल कांग्रेस से कई सांसद और नेता अलग हो रहे हैं।
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस के अलावा कोई भी पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा का मुकाबला नहीं कर सकती और केवल कांग्रेस ही बीजेपी को हराने में सक्षम है। कांग्रेस के डीएमके से अलग होने के बाद राहुल गांधी का यह बयान राजनीतिक तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस या किसी दूसरे विपक्षी दल का नाम नहीं लिया, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा एवं आरएसएस को चुनौती दे सकती है। उनका यह भी कहना था कि अगले एक-दो साल में कांग्रेस और मजबूत होगी तथा भाजपा एवं आरएसएस का डटकर मुकाबला करेगी।
    सूत्रों ने कहा कि बैठक के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने देश की ‘‘नाजुक’’ आर्थिक स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की हालत खराब कर दी है।
    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का कहना था कि देश के सामने जो आर्थिक चुनौती खड़ी हुई है उसका एकमात्र कारण अंतरराष्ट्रीय परिस्थतियां नहीं हैं, बल्कि मोदी सरकार की आर्थिक नीति और विदेश नीति है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने यह दावा भी किया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और अंबमान-निकोबार में आदिवासियों से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों को कमजोर किया जा रहा है ताकि कुछ चुनिंदा उद्योपतियों को फायदा पहुंचाया जा सके।

    Desh New Delhi Only the Congress can take on the BJP-RSS: Rahul Political Rahul Gandhi tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026

    लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.