नयी दिल्ली, 12 जून (ता)। आसनसोल से टीएमसी सांसद और मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वो किसी भी कीमत पर ममता बनर्जी का साथ नहीं छोड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि ममता हमेशा मेरे साथ खड़ी रही हैं। मैं आसनसोल से ममता के आग्रह पर ही चुनाव लड़ा था।
सिन्हा ने कहा कि मेरे बारे में पिछले कुछ दिनों कई चीजें चल रही हैं। कहा जा रहा है कि मैं पार्टी छोड़ रहा हूं और टीएमसी के विरोधी गुट के साथ हूं। लेकिन मैं साफ करना चाहता हूं कि मैं ममता बनर्जी के साथ हूं और मैं उन्हें अकेला नहीं छोड़ सकता हूं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने गत दिवस कहा कि वे मुश्किल समय में TMC प्रमुख ममता बनर्जी का साथ नहीं छोड़ेंगे, क्योंकि जब वे खुद मुश्किल दौर से गुज़र रहे थे, तब ममता ने उनका साथ दिया था।
आसनसोल से TMC सांसद ने कहा कि हो सकता है कि कुछ लोगों ने मजबूरी, डर या लालच की वजह से बनर्जी का साथ छोड़ दिया हो, लेकिन उनका उसूल है कि वे न तो पार्टी का साथ छोड़ेंगे और न ही पार्टी की नेता का। सिन्हा ने कहा कि मैं मुश्किल समय में ममता बनर्जी का साथ नहीं छोड़ूंगा। जब पटना में चुनाव हारने के बाद मैं मुश्किल दौर से गुज़र रहा था, तब उन्होंने मेरा साथ दिया था।” लोकसभा सांसद ने इस बात पर ज़ोर दिया कि बनर्जी ज़मीनी स्तर पर लड़ने वाली नेता हैं और पश्चिम बंगाल में आज भी उनका वोट शेयर 41 प्रतिशत है। उन्होंने राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव का ज़िक्र किया, जिसमें TMC को हार का सामना करना पड़ा था।
उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों का शुक्रगुज़ार हूँ जिन्होंने मुझे TMC के बागी गुट में शामिल होने के लिए बुलाया, लेकिन मेरा उसूल है कि मुझे अभी ममता बनर्जी के साथ खड़ा रहना चाहिए। फिलहाल, मैं अपना रास्ता नहीं बदलूंगा।” विधानसभा चुनाव में हार के बाद, TMC की लेजिस्लेचर पार्टी और उसके सांसदों के बीच भी फूट पड़ गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

