Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जालंधर के श्रीदेवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट
    • अब कीबोर्ड और माउस की नहीं होगी ट्रैकिंग, कर्मचारियों के विरोध के बाद झुकी मेटा
    • कांग्रेस में लौट सकते हैं अमरेंदर सिंह: हुड्डा
    • अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से विराट हटे, रोहित शर्मा पर भी सस्पेंस
    • केएस भरत ने महज सात मैच खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
    • गवर्नर’ रिलीज से पहले मनोज बाजपेयी पहुंचे भारत के पहले मैकडॉनल्ड्स
    • वरिष्ठ ट्रेजरी अधिकारी वरूण खरे को किया गया सम्मानित, सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के द्वारा आरकेबी फाउंडेशन व ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन आईना के सहयोग से मनाया गया पर्यावरण दिवस, पीपल जामुन आदि के पौधे लगाये
    • आरबीआई ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»अपार्टमेंट बनाने को बदली एफएआर देने की व्यवस्था
    न्यूज़

    अपार्टमेंट बनाने को बदली एफएआर देने की व्यवस्था

    adminBy adminJune 5, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 05 जून (ता)। प्रदेश सरकार ने अपार्टमेंट बनाने के लिए फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) देने की व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। शासन ने निर्मित एवं अनिर्मित क्षेत्रों में एफएआर क्रय योग्य एफएआर की संस्तुति देने के लिए आवास आयुक्त की अध्यक्षता में समिति का गठन कर दिया है। अब इसी समिति के माध्यम से एफएआर की संस्तुति की जाएगी। पहले यह अधिकार विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद बोर्ड में होता था।
    प्रमुख सचिव आवास पी गुरू प्रसाद ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। आवास आयुक्त और सभी विका प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों को भेजे गए आदेश में नई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है।
    बता दें कि पहले की व्यवस्था में एफएआर की अनुमन्यता की संस्तुति आवास विकास प्राधिकरणों और आवास विकास परिषद की बोर्ड बैठक में दी जाती थी। इस व्यवस्था में कई तरह की व्यवहारिक दिक्कतों को देखते हुए आवास विभाग ने एफएआर देने की व्यवस्था में बदलाव कर दिया है।
    नई व्यवस्था के तहत अब यह समिति जरूरी होने पर एफएआर की संस्तुति देने से पहले क्रय एवं प्रिमियम क्रय योग्य एफएआर से संबंधित मानचित्र का परीक्षण स्थलीय निरीक्षण भी कर सकेगी। यह समिति प्रस्तावित निर्माण के सापेक्ष सेट बैक, स्ट्रक्चरल सेफ्टी, अग्निशमन सुरक्षा, पार्किंग सुविधा और अवस्थापना सुविधाओं के लिएतय मानकों का परीक्षण करने बाद ही एफएआर देने की संस्तुति करेगी। समिति की संस्तुति के आधार पर ही क्रय योग्य एफएआर की अनुमन्यता के बारे में फैसला लिया जाएगा।
    आवास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित 8 सदस्यीय समिति में संबंधित जिले के डीएम द्वारा नामित एडीएम, लोनिवि और जल निगम के मुख्य अभियंता द्वारा नामित अधीक्षण अभियंता, सहायक नगर नियोजक, स्थानीय अग्निशमन अधिकारी को बतौर सदस्य समिति में रखा गया है। इनके अलावा स्थानीय आवास विकास परिषद और संबंधित विकास प्राधिकरणों के मुख्य अभियंताओं व नगर नियोजकों को भी समिति का सदस्य बनाया गया है।

    lucknow System for granting FAR for apartment construction revised. tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    जालंधर के श्रीदेवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    June 5, 2026

    अब कीबोर्ड और माउस की नहीं होगी ट्रैकिंग, कर्मचारियों के विरोध के बाद झुकी मेटा

    June 5, 2026

    कांग्रेस में लौट सकते हैं अमरेंदर सिंह: हुड्डा

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.