Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
    • अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    • उड़ने वाला वाहन के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»टेक्नोलॉजी»अब कीबोर्ड और माउस की नहीं होगी ट्रैकिंग, कर्मचारियों के विरोध के बाद झुकी मेटा
    टेक्नोलॉजी

    अब कीबोर्ड और माउस की नहीं होगी ट्रैकिंग, कर्मचारियों के विरोध के बाद झुकी मेटा

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 5, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    AI की रेस में आगे निकलने की कोशिश कर रही मेटा (Meta) को अपने ही कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ा है। कंपनी कर्मचारियों के कंप्यूटर पर होने वाली गतिविधियों जैसे माउस मूवमेंट, क्लिक और कीबोर्ड इनपुट को रिकॉर्ड कर AI मॉडल्स को ट्रेन करना चाहती थी। लेकिन इस योजना को लेकर कर्मचारियों के बीच असहजता और नाराजगी बढ़ने लगी। अब मेटा ने इस प्लान को आंशिक रूप से वापस लेने का फैसला किया है।

    क्या है मेटा से जुड़ा विवाद?
    पिछले महीने ही मार्क जुकरबर्ग की अगुवाई वाली टेक कंपनी मेटा (Meta) ने अमेरिका में काम कर रहे अपने कर्मचारियों के कंप्यूटरों पर एक नया ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने का एलान किया था। इसका मकसद माउस के मूवमेंट, क्लिक्स और कीस्ट्रोक्स को रिकॉर्ड करना था, ताकि इस डेटा का इस्तेमाल ऐसे एआई एजेंट्स (AI agents) को बनाने में किया जा सके जो भविष्य में इंसानों की तरह काम कर सकें।
    लेकिन यह फैसला ऐसे समय में आया जब कंपनी के भीतर पहले से ही कई बड़े बदलाव हो रहे थे। कर्मचारियों ने इस कदम की कड़ी आलोचना की और कंपनी की तुलना कर्मचारियों का डेटा निकालने वाली फैक्ट्री से कर दी।
    रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मेटा का यह कदम उसके लिए यूरोपीय संघ (EU) में भी नई मुसीबतें खड़ी कर सकता था, क्योंकि वहां टेक कंपनियों को डेटा कलेक्शन को लेकर पहले ही कड़ी कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

    विरोध बढ़ा तो कंपनी ने दिए नए विकल्प
    Meta के सुपरइंटेलिजेंस लैब के वाइस प्रेसिडेंट स्टीफन कासरियल ने एक आंतरिक मेमो में बताया कि कर्मचारियों की चिंताओं को देखते हुए कंपनी अब उन्हें ज्यादा नियंत्रण देगी। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारी डेटा कलेक्शन को एक बार में 30 मिनट तक रोक सकेंगे। इसके अलावा वे विशेष परिस्थितियों में इस कार्यक्रम से छूट भी मांग सकते हैं।

    कंपनी ने सॉफ्टवेयर में कुछ तकनीकी सुधार भी किए हैं। कर्मचारियों का आरोप था कि यह टूल जरूरत से ज्यादा डेटा इस्तेमाल कर रहा था, जिससे घर के इंटरनेट उपयोग पर असर पड़ रहा था और लैपटॉप की बैटरी भी तेजी से खत्म हो रही थी।

    बैटरी और इंटरनेट की समस्या भी होगी दूर
    कर्मचारियों की परेशानी सिर्फ प्राइवेसी तक सीमित नहीं थी। कई कर्मचारियों ने शिकायत की थी कि यह ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर इतना ज्यादा डेटा यूज कर रहा था कि उनके घर का इंटरनेट बिल तेजी से बढ़ गया था और उनके लैपटॉप की बैटरी भी बहुत जल्दी खत्म हो रही थी।

    स्टीफन कासरियल ने मेमो में बताया कि उनकी टीम ने सॉफ्टवेयर में कई बदलाव किए हैं ताकि कंप्यूटर की बैटरी पर इसका असर कम पड़े। फिलहाल मेटा ने अपने कदम पीछे जरूर खींचे हैं, लेकिन यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि एआई के दौर में डेटा और प्राइवेसी के बीच संतुलन बनाना टेक कंपनियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

    mark-zuckerbergs meta tazza khabar tazza khabar in hindi technology
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    August 10, 2026

    अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता

    August 10, 2026

    आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.