Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दोस्ती हो तो ऐसी,30 साल बाद पूरा किया अपना वादा; गूगल मैप के सहारे दोस्त को लौटाया कर्ज
    • कांवड़ यात्रा: डाक कांवड़ की ऊंचाई और डीजे की आवाज को लेकर आया ये आदेश, लागू होगा रूट डायवर्जन
    • बारिश के कारण रेलवे अंडरपास में भरा 10 फीट पानी, तांगा डूबा, चालक और घोड़े की मौत
    • ‘जबरन घर में घुसा, दिखाने लगा प्राइवेट पार्ट’: महिला ने बतायी आपबीती
    • ‘मरने जा रहा हूं, बुलेट यहां खड़ी है’, कॉल-वीडियो कॉल के बाद ताऊ को मैसेज कर प्रेमिका संग रामगंगा में कूदा
    • सुबह-सुबह कांपी धरती: बंगाल की खाड़ी में भूकंप, विशाखापत्तनम तक महसूस हुए झटके
    • फरीदाबाद के 70 प्राइवेट स्कूल ब्लैकलिस्ट, अब नहीं होंगे दाखिले, मान्यता के खेल में फंसा छात्रों का भविष्य
    • छोटा परिवार ही खुशियों की आधार पूंजी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सीबीआई ने डाकसेवा के इंजीनियर व दो बैंककर्मियों को घूस लेते हुए पकड़ा
    देश

    सीबीआई ने डाकसेवा के इंजीनियर व दो बैंककर्मियों को घूस लेते हुए पकड़ा

    adminBy adminJune 5, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 05 जून। सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने प्रयागराज में पोस्टल सर्विसेज के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आशीष अग्रवाल को 1.50 लाख रुपये और कानपुर देहात में बैंक ऑफ बड़ौदा का ब्रांच मैनेजर गौरव वर्मा और बैंक मित्र राघवेंद्र को 15 हजार रुपये की घूस लेते हुए बृहस्पतिवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई की टीम ने तीनों आरोपियों के ठिकानों पर छापे मारकर भ्रष्टाचार से जुटाई गई कई संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए हैं।

    तीनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच को पोस्टल सिविल डिवीजन, प्रयागराज के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आशीष अग्रवाल के खिलाफ शिकायत मिली थी कि वह शिकायतकर्ता के बिलों को भुगतान के लिए आगे बढ़ाने के बदले से 3 लाख रुपये की घूस मांग रहे हैं।

    कार्यवाही करने के लिए मांगी
    उससे 90 हजार रुपये ले भी चुके हैं। घूस की रकम कानपुर देहात, वाराणसी, अकबरपुर, बलरामपुर और प्रयागराज जिलों में पोस्टल सिविल डिवीजन के तहत शिकायतकर्ता द्वारा किए जा रहे कई कामों के बदले करीब 40 लाख रुपये के लंबित भुगतानों को आगे बढ़ाने की कार्यवाही करने के लिए मांगी गई थी।

    सीबीआई ने बुधवार को एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद प्रयागराज में उसे घूस के 1.50 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तत्पश्चात उसके प्रयागराज और छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित ठिकानों पर छापे मारे हैं, जिसमें संपत्तियों के तमाम दस्तावेज हाथ लगे हैं।

    रोजगार योजना की सब्सिडी के लिए मांगे 25 हजार
    इसी तरह सीबीआई ने बुधवार को कानपुर देहात में बैंक ऑफ बड़ौदा की नोनारी बुजुर्ग शाखा के ब्रांच मैनेजर गौरव वर्मा और बैंक मित्र राघवेंद्र को 15 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ सीबीआई में शिकायत हुई थी कि वह पंडित दीनदयाल ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत ब्याज सब्सिडी का दावा करने के लिए जरूरी दस्तावेज जारी करने के बदले 25 हजार रुपये घूस मांग रहे हैं।

    सीबीआई ने बुधवार को इस मामले की एफआईआर दर्ज करने के बाद टीम कानपुर देहात भेजी, जिसने दोनों को 15 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। सीबीआई दोनों के कानपुर देहात और उत्तराखंड के ठिकानों पर छानबीन कर रही है।

    bribe CBI tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    दोस्ती हो तो ऐसी,30 साल बाद पूरा किया अपना वादा; गूगल मैप के सहारे दोस्त को लौटाया कर्ज

    July 12, 2026

    कांवड़ यात्रा: डाक कांवड़ की ऊंचाई और डीजे की आवाज को लेकर आया ये आदेश, लागू होगा रूट डायवर्जन

    July 12, 2026

    बारिश के कारण रेलवे अंडरपास में भरा 10 फीट पानी, तांगा डूबा, चालक और घोड़े की मौत

    July 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.