Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल
    • सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका
    • तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप
    • लिसाड़ीगेट में मकान की छत गिरने से महिला की मौत, बेटी और नातिन की हालत गंभीर; बारिश बनी कारण
    • उत्तराखंड: प्रदेश में एक माह में मात्र एक फीसदी मदरसों ने ली मान्यता, प्राधिकरण को सौंपी गई जांच रिपोर्ट
    • चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी: कोलकाता से आ रहे इंडिगो विमान के इंजन में खराबी, बाल-बाल बचे 224 यात्री
    • बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
    • हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»शाकंभरी में पेड़ से लटका मिला बजरंग दल नेता का शव
    देश

    शाकंभरी में पेड़ से लटका मिला बजरंग दल नेता का शव

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 6, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सहारनपुर/बिजनौर,06 जून। बिजनौर के हल्दौर में मोहल्ला रहिसान निवासी बजरंग दल के विभाग संयोजक शिवम वर्मा का शव सहारनपुर जनपद में माता शाकंभरी देवी क्षेत्र में नागलमाफी गांव के पास पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त हो गया। मौके से रस्सी, लाइटर और सिगरेट मिली है। पैर भी मुड़े हुए मिले। आशंका है कि युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया गया हो। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

    24 वर्षीय शिवम वर्मा पुत्र स्व. बालेश वर्मा एक जून को अपनी मां के साथ देहरादून स्थित अपने मामा के घर गए थे। परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात करीब 11 बजे वह घर से निकले, जिसके बाद से उनका पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह सहारनपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में माता शाकुंभरी देवी क्षेत्र के पास एक पेड़ से युवक का शव लटका हुआ मिला। किसी राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पास मिले कागजों से शिवम वर्मा के रूप में शिनाख्त की। पुलिस को घटनास्थल से सिगरेट, एक लाइटर, रस्सी का टुकड़ा और 1400 रुपये की नकदी मिली है। सहारनपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन एवं परिचित सहारनपुर पहुंच गए हैं।

    परिजन घटना को आत्महत्या नहीं मान रहे हैं। वह सवाल उठा रहे हैं कि रात में शिवम देहरादून से सहारनपुर किसके साथ और कैसे पहुंचा। क्षेत्र के लोगों द्वारा आशंका व्यक्त की जा रही है कि हत्या के बाद शव को पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। शिवम वर्मा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे। बजरंग दल में बिजनौर व धामपुर के विभाग संयोजक पद पर कार्यरत थे। उनके अचानक निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से शिवम वर्मा की मौत के सही कारण का पता चलेगा।
    शिवम अपने परिवार में इकलौता पुत्र था। परिवार में तीन बहनें हैं। तीनों का विवाह हो चुका है। करीब दो वर्ष पूर्व उनके पिता का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी शिवम वर्मा के कंधों पर आ गई थी।

    bajrang-dal-department-coordinator saharanpur tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अक्षय कुमार बने खूंखार विलेन, सैफ अली खान नेत्रहीन; ‘हैवान’ के टीजर में दिखा खौफनाक माहौल

    August 12, 2026

    सीसीटीवी कैमरों पर गोबर पोता, लाखों के जेवर और नकदी चोरी, हत्या की रंजिश में वारदात की आशंका

    August 12, 2026

    तेल के सौदागरों से दोस्ती फिर भी हंगामा, पाकिस्तान में 15 अगस्त से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.