Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोदी व बादल की मुलाकात के बाद बीजेपी और अकाली दल के बीच गठबंधन की अटकलें तेज
    • कांवड़ियों पर बरसाएंगे सीएम योगी फूल, सीसीटीवी से होगी निगरानी
    • अमेरिका में ‘बर्थ टूरिज्म’ पर रोक
    • देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
    • फर्जी प्रपत्रों के आधार पर एसएसपी आवास कब्जाने की कोशिश में दो सगे भाई गिरफ्तार
    • 13 साल बाद आया फैसला मुठभेड़ में शहीद हुआ था सिपाही राहुल
    • कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ से दिल्ली वाली लेन पर वाहन बंद
    • नगर निगम की गृहकर की ओटीएस योजना 15 से लागू होगी
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जालंधर के श्रीदेवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट
    देश

    जालंधर के श्रीदेवी तालाब मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 5, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जालंधर, 05 जून (ता)। जालंधर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवी तालाब और त्रिपुरमालिनी मंदिर को गत दिवस बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद मंदिर प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। 51वां शक्तिपीठ त्रिपुरमालिनी मंदिर होने के चलते देवी तालाब मंदिर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में हर रोज श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। वहीं बम की सूचना पाकर स्निफर डॉग के साथ पुलिस मंदिर परिसर में पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने डॉस की मदद से मंदिर के चप्पे चप्पे की गहनता से तलाशी ली। हालांकि मंदिर से पुलिस को तलाशी के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। यह ईमेल खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से भेजी गई है, जिसमें ईमेल भेजने वाले ने पंजाब सचिवालय को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट से 3 बजकर 11 मिनट के बीच निशाना बनाने की बात कही गई है।
    मेल में धमकी भेजने वाले ने 5, 6 जून को अंबाला और दिल्ली मार्ग पर यात्रा न करने की चेतावनी दी। ई-मेल में 6 जून 1984 को अमृतसर के दरबार साहिब पर हुए सैनिक हमले का बदला लेने के चलते अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर, पठानकोट के मुक्तेश्वर मंदिर, जालंधर के देवी तालाब मंदिर, बठिंडा के माइसरखाना मंदिर और पटियाला के काली देवी मंदिर को बम धमाकों से उड़ाने की खुलेआम धमकी दी गई है। जालंधर में हफ्ते के अंदर ये दूसरी धमकी है। इससे पहले जालंधर के जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स को बम की धमकी दी गई थी, लेकिन पूरे कोर्ट परिसर को खंगालने के बाद पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

    A New Global Threat: Cyberattacks Intensified with the Help of AI Desh jalandhar tazza khabar tazza khabar in hindi Threat to blow up Jalandhar's Sridevi Talab Temple with a bomb; administration on alert.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मोदी व बादल की मुलाकात के बाद बीजेपी और अकाली दल के बीच गठबंधन की अटकलें तेज

    August 8, 2026

    कांवड़ियों पर बरसाएंगे सीएम योगी फूल, सीसीटीवी से होगी निगरानी

    August 8, 2026

    अमेरिका में ‘बर्थ टूरिज्म’ पर रोक

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.