Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»चंद्रशेखर आजाद का ऐलान, सरकार बनी तो ‘यूपी में लागू करेंगे शराबबंदी, 12वीं तक शिक्षा होगी मुफ्त
    देश

    चंद्रशेखर आजाद का ऐलान, सरकार बनी तो ‘यूपी में लागू करेंगे शराबबंदी, 12वीं तक शिक्षा होगी मुफ्त

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 6, 2026No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 06 जून (प्र)। 2027 में यूपी में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। उनकी सरकार बनते ही प्रदेश में शराबबंदी की जाएगी और शराब की दुकानों में डिजीटल लाइब्रेरी खोली जाएगी। यह बातें आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मेरठ में निकली सत्ता परिवर्तन पद यात्रा से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कही।

    चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आज प्रदेश के नौजवान बेहाल हैं और वे नशे की तरफ बढ़ रहे हैं। देश की बड़ी परीक्षाओं को लीक कराया जा रहा है और भर्तियों में घोटाले चल रहे हैं। कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा पर बड़े सवाल लग रहे हैं। मेरठ की नेशनल स्तर की खिलाड़ी की हत्या के 44 दिन बाद लाश मिलती है, लेकिन पुलिस को कुछ पता नहीं चलता है।

    उन्होंने कहा कि महिलाओं की आधी आबादी है और सरकार महिलाओं के आरक्षण का विरोध विपक्ष को बताकर बदनाम कर रही है। जबकि महिला आरक्षण 2023 में लागू हो चुका है, लेकिन सरकार ने 2024 के लोकसभा चुनावों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का लाभ नहीं दिया है। चंद्रशेखर ने 12वीं तक निशुल्क शिक्षा, 750 रुपये न्यूनतम वेज, एमएसपी की गारंटी जैसे वायदे भी दोहराए।

    आजाद ने चुनावों में गठबंधन के सवाल पर कहा कि उनकी पार्टी का गठबंधन जनता के साथ होगा। आजाद ने भाजपा को सबसे बड़ी जाातिवादी पार्टी बताया। मौके पर जिलाध्यक्ष चरण सिंह एडवाकेट, बाबर चौहान खरदौनी, चतर सिंह जाटव, मोहम्मद अनस, हाजी तौफीक इलाही मौजूद रहे।

    गोमाता को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा
    चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाना चाहिए, लेकिन सरकार बीफ एक्सपोर्टर के दबाव में ये काम नहीं कर रही है।

    मवाना में युवाओं से सत्ता परिवर्तन का आह्वान
    नगीना के सांसद चन्द्रशेखर ने मवाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, युवा आत्महत्या करने को मजबूर हैं और भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं आम हो गई हैं। युवाओं के अधिकारों और रोजगार की मांग को लेकर उनकी पार्टी आंदोलन चला रही है।

    सांसद ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार रोजगार के अवसर समाप्त कर रही है। महंगाई लगातार बढ़ रही है और बिजली दरों में भी वृद्धि की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब सत्ता परिवर्तन चाहती है। कार्यक्रम से पहले सांसद चन्द्रशेखर ने बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर एवं सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    शेरगढ़ी से निकली पद यात्रा कमेला पुल पर खत्म
    आजाद समाज पार्टी की सत्ता परिवर्तन पद यात्रा शेरगढ़ी गांव स्थित आंबेडकर पार्क से शुरू हुई जो हापुड़ रोड स्थित कमेला पुल पर संपन्न हो गई। यात्रा में चंद्रशेखर आजाद समर्थकों की भारी भीड़ के साथ कमेला पुल तक गए। इस दौरान लोगों ने फूलों की वर्षा की और जगह-जगह पर स्वागत किया। पार्टी नेता बाबर चौहान खरदौनी द्वारा मवाना रोड स्थित इंचौली में भव्य स्वागत किया। पहले यह पदयात्रा कचहरी स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक जानी थी लेकिन प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने की वजह से इसे कमेला पुल पर ही संपन्न करा दिया। पदयात्रा के दौरान भारी पुलिस फोर्स का इंतजाम रहा।

    महिलाओं से किया संवाद
    चंद्रशेखर आजाद ने पदयात्रा से पहले शुभम बैंक्वेट हॉल में महिलाओं से संवाद किया। कहा कि राष्ट्र की ताकत महिलाओं से है। उन्हें अपने हक और अधिकारों के लिए लड़ना होगा। आजाद समाज पार्टी महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें सम्मान देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

    meerut news meerut report nagina-mp-chandrashekhar-azad satta-parivartan-yatra tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.