मेरठ, 06 जुलाई (प्र)। माहौल केसरिया रंग में रंगने लगा है। हाईवे और शहर की सड़कें बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठीं हैं। हरिद्वार को कांधे पर कांवड़ लिए शिवभक्त तेजी से मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। पंचक समाप्त होने के बाद हरिद्वार में कांवड़ उठाने वालों की संख्या बढ़ी है। जिसके बाद माना जा रहा है कि शहर में आज और कल कांवड़ियों की संख्या बढ़ सकती है। शहर में कांवड़ शिविरों की संख्या भी बढ़ने लगी है।
सावन के पावन माह में शहर पूरी तरह शिवमय होता नजर आ रहा है। बाईपास, रुड़की रोड और दिल्ली रोड पर गत दिवस कांवड़ियों का आगमन तेज हो गया। शहर में जगह जगह कांवड़ सेवा शिविर शुरू हो गए हैं। जहां शिवभक्तों के विश्राम, भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। हर ओर बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
यात्रा में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी उत्साहपूर्वक शामिल हैं। महिलाएं भी बड़ी संख्या में कांवड़ ला रहीं हैं। नांगलोई निवासी अमित ने बताया कि उन्होंने 10 जुलाई को गोमुख से यात्रा शुरू की थी। वे गोमुख से एक लीटर और गंगोत्री से 20 लीटर गंगाजल लेकर आ रहे हैं। बुखार होने के बावजूद उन्होंने कहा कि भोलेनाथ का नाम ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है।
Trending
- कार के डिवाइडर से टकराने से अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की हादसे में मौत
- विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो ने दी श्रद्धांजलि
- बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा मेरठ
- आधी रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला जारी
- गंगा को प्रदूषित करने को लेकर स्थानीय निकायों को दंडित करने का निर्देश
- ऑडियो-वीडियो का इस्तेमाल रिपोर्टिंग के लिए कर सकेंगे
- राष्ट्रपति ने गंजाम में शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की
- कॉकरोच पार्टी प्रेशर ग्रुप की भूमिका में काम करेगी : दीपके

